Live Nainital Coronavirus Update : ऊधमसिंनगर में छह और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
Live Nainital Coronavirus Update मंगलवार को कुमाऊं मंडल में 46 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus Update : स्वास्थ्य विभाग की बुधवार को दो बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में छहऔर लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ऊधमसिंहगनर जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 183, अल्मोड़ा में 160, नैनीताल में 374, चंपावत में 49, बागेश्वर में 63 और पिथौरागढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 64 हो गई है। वहीं नैनीताल के सुशीला तिवारी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती तीन मरीजों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कुमाऊं में मंडल में अब तक कोरोना संक्रमण से दस लोगों की मौत हुई है। जिनमें ज्यादातर अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
ऊधमसिंहनगर जिला
उधमसिंहनगर में बुधवार को छह और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें पांच काशीपुर और एक रुद्रपुर का है। रुद्रपुर में मेडिसिटी अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रहे व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी का ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। जिले में अब तक कुल 183 संक्रमित मिल चुके हैं। 107 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्र्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में कुल 70 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक दो संक्रमितों की मौतें हुई हैं। जबकि 7472 लोगों के सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं।
अल्मोड़ा जिला
अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को भी 11 नए मामले सामने आए। जनपद में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 169 जबकि सक्रिय केस 77 हो गए हैं। 84 प्रवासियों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। जबकि दो लोगों को जान भी गवानी पड़ी है। जिले में अब तक कुल 2388 सैंपल लिए जा चुके हैं।
नैनीताल जिला
नैनीताल जिले में मंगलवार को कोरोना से संबंधित आठ नए मामले सामने आए। सभी प्रवासी हैं। तीन लोग एसटीएच में भर्ती हैं। वहीं आइसीयू में भर्ती पांच रोगियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। नैनीताल जिले में अभी तक कुल 374 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिसमें वर्तमान में 153 केस सक्रिय हैं। 221 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल पांच मौते हुई हैं। अब तक कुल 5444 सैंपल लिए जा चुके हैं।
चम्पावत जिला
चांपावत जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 50 पॉजिटव मिल चुके हैं। जिनमें 46 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल सक्रिय केस महज तीन बचे हैं। रिकवरी की सबसे बेहतर रफ्तार चंपावत जिले में ही है। जिले में अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं 1026 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। चंपावत में एक और कोरोना संक्रमित।
बागेश्वर जिला
बागेश्वर जिले मंगलवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए। जिले में अब तक कुल संक्रमित 63 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 46 लाेगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कुल 17 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक कुल 1200 लोगों के सैंपल जांंच को लिए जा चुके हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं।
पिथौरागढ़ जिला
पिथौरागढ़ जिले में अब तक कुल संक्रमित 64 पॉजिटिव मिल चुके हैं। वर्तमान में कुल 14 केस सक्रिय हैं। 50 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक यहां 1568 सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
यह भी पढें
जंगल में घास काटने गई महिला को बेटे के सामने तेंदुए ने हमलाकर मार डाला
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार