कालेज में गंदगी पर एनएसयूआइ ने सुनाई खरीखोटी
एमबीपीजी कालेज में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं।
जासं, हल्द्वानी : एमबीपीजी कालेज में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। इससे नाराज एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डा. बीआर पंत को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कालेज परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। लापरवाही का आलम यह है कि कूड़ेदान में पड़ी गंदगी तक नहीं हटाई जा रही। मांग की गई कि कालेज की नियमित तौर पर साफ-सफाई कराई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में रक्षित बिष्ट, नाजिम अंसारी, अक्कू नेगी, विकास मेहता, कमल बसानी, कमल कोश्यारी, अभय बिष्ट, शुभम जोशी, रितिक साहू, संजय मेवाड़ी, शानू अली आदि शामिल रहे। व्यक्तित्व विकास के जरिए राष्ट्र का पुनर्निर्माण कर रही एबीवीपी
जासं, हल्द्वानी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनीताल जिले का अभ्यास वर्ग शनिवार को गौलापार स्थित नैब संस्था केसभागार में दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री रोहित ओझा ने संगठन के इतिहास, विकास, कार्यशैली के बारे में बताया। कहा कि संगठन व्यक्तित्व विकास कर राष्ट्र के पुनíनर्माण के लिए कार्य कर रहा है। दूसरे सत्र में विभाग प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने कहा की एबीवीपी केवल चुनाव ही नहीं लड़ाती बल्कि शैक्षिक, सामाजिक, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व से व्यक्तियों को मजबूत करने का कार्य करती है। इस मौके पर जिला संयोजक रजत भट्ट, विभाग संयोजक सुंदर आर्य, नगर मंत्री सूरज रमोला, रश्मि लमगड़िया, कमलेश भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, पूजा सती, नवीन जोशी, भावना रावत, नीरज सुयाल, पंकज गोस्वामी, आदर्श राय, शुभम कुमार, हिमाशु अधिकारी, भुवन चंद्र जोशी, मुकेश कुलौरा, रिकी नंदा, नीलम आर्य, भास्कर बिष्ट, गौरव सम्मल आदि मौजूद रहे।