अब उमंग एप पर सात दिन पहले मिल जाएगी मौसम से संबंधित जानकारी Nainital News
मौसम विभाग से जुड़ी जानकारी अब उमंग एप के जरिए मिल सकेगी। मौसम पर अध्ययन करने वाला भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र सरकार के मल्टीपल उमंग एप से जुड़ गया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : मौसम विभाग से जुड़ी जानकारी अब उमंग एप के जरिए मिल सकेगी। मौसम पर अध्ययन करने वाला भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र सरकार के मल्टीपल उमंग एप से जुड़ गया है। यहां पर मौसम के पूर्वानुमान के साथ बारिश, चक्रवात व तापमान संबंधित जानकारी मिला करेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देशभर के मौसम पर सुबह और शाम को मौसम आधारित पूर्वानुमान जारी करता है। इसे भारतीय मौसम विभाग के अलावा राज्यों में स्थित मौसम विज्ञान केंद्रों की वेबसाइट के जरिए जनसामान्य तक पहुंचाया जाता है। अब यह जानकारी उमंग एप के जरिए भी मिला करेगी।
मौसम पूर्वानुमान की जानकारी कृषि और गैर कृषि दोनों के लिए उपयोगी साबित होती है। मौसम के आधार पर किसान बोवाई, सिंचाई, फसल कटाई की योजना बनाते हैं। अतिवृष्टि, तूफान जैसी पूर्व जानकारी धार्मिक यात्रा, सामूहिक आयोजन आदि की प्लानिंग करने में मदद करने के साथ प्रशासनिक तैयारियों के लिए अलर्ट करती है। बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग उमंग एप पर भी फोरकास्ट जारी करने लगा है। इससे मौसम का पूर्वानुमान जानने में मदद मिलेगी।
यह जानकारी मिलेगी एप पर
- देशभर के विभिन्न स्टेशनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
- देश के बड़े शहरों का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान
- बारिश, चक्रवात, लू आधारित अलर्ट की जानकारी
- स्टेशन हुआ राज्यवार बारिश के आंकड़े
- देशभर के प्रमुख धार्मिक, पर्यटक स्थलों का मौसम पूर्वानुमान
लाॅकडाउन में उत्तराखंड पहुंचे अमनमणि त्रिपाठी के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग
गांवों में क्वारंटाइन सेंटर्स के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला, अब अगली सुनवाई कल