Move to Jagran APP

अब सोरगढ़ किले के नाम से जाना जाएगा लंदन फोर्ट, सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के दौरान लंदन फोर्ट किले का नाम सोरगढ़ रखने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सीएम धामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर पार्टी के हित में मजबूती से कार्य करने की बात कही।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 08:44 PM (IST)
अब सोरगढ़ किले के नाम से जाना जाएगा लंदन फोर्ट, सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में की घोषणा
धामी ने लोगों की मांग पर इस किले का नाम सोरगढ़ रखने की घोषणा की।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्ट किला अब सोरगढ़ किले के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के दौरान लंदन फोर्ट किले का नाम सोरगढ़ रखने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सीएम धामी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर पार्टी के हित में मजबूती से कार्य करने की बात कही। 

loksabha election banner

नगरपालिका सदर के निकट स्थित लंदन फोर्ट किला गोरखाकालीन किला है। गोरखाकाल में इसे बाउलकी गढ़ के नाम से जाना जाता था। ब्रिटिश शासनकाल में अंग्रेजों ने इस किले का नाम लंदन फोर्ट रखा गया। तब से यह किला इसी नाम से जाना जाता था। इस किले का नाम लंदन फोर्ट की जगह सोरगढ़ रखने को लेकर लंबे समय से मांग उठती आई थी। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की मांग पर इस किले का नाम सोरगढ़ रखने की घोषणा की।

भाजपा जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिला उनकी जन्मभूमि रही है। पिथौरागढ़ से उनका गहरा लगाव है। पिथौरागढ़ से ही उनका नाम जड़ा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्हें धरातल पर उतारा है। सरकार जिन कार्योंं का शिलान्यास किया है, उनका लोकार्पण कर रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य कर जनपद की सभी चारों सीटें जिताने की अपील की। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक में काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, राजेंद्र देवलाल, बसंत जोशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.