Move to Jagran APP

Uttarakhand News: अब नदियों में खतरनाक जोन होंगे चिन्हित, लगेंगे साइन बोर्ड

अल्मोड़ा सुयाल नदी में डूबने से दो युवकों की मौत के बाद अब पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस अब सिंचाई विभाग के साथ समन्वयक स्थापित कर नदियों में खतरनाक जोन को चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड लगवाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू होंगे।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 11:43 PM (IST)
Uttarakhand News: अब नदियों में खतरनाक जोन होंगे चिन्हित, लगेंगे साइन बोर्ड
नदियों में खतरनाक जोन को चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड लगवाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: सुयाल नदी में डूबने से दो युवकों की मौत के बाद अब पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। पुलिस अब सिंचाई विभाग के साथ समन्वयक स्थापित कर नदियों में खतरनाक जोन को चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड लगवाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू होंगे।

loksabha election banner

बीते रविवार को विश्वनाथ के पास सुयाल नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पानी में उतरे युवकों को नदी की गहराई का कोई अनुमान नहीं था। गहरे पानी में उतरने ही वह डूब गए। दोनों की मौत के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया है।

अब आगे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिसके तहत अब कोसी, कुजगढ़, सुयाल, रामगंगा आदि नदियों के डेंजर जोन चिन्हित किए जाएंगे। पुलिस सिंचाई विभाग के साथ मिलकर नदियों का सर्वे करेगी। इन नदियों में गहरे और खतरनाक जोन को चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड और खतरनाक जोन के चिन्हीकरण किए जाएंगे।

गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि

विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में नहाते वक्त डूबे दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में मृतकों की अंत्येष्टि की गई।

रविवार को मुख्यालय के तीन दोस्त अभिषेक भारती पुत्र धीरेंद्र भारती उम्र 23 वर्ष, निवासी मकेड़ी, करन सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी पोखरखाली उम्र 18 वर्ष व अजय कुमार पुत्र दीप चंद्र उम्र 19 वर्ष बाड़ीबगीचा नहाने के लिए विश्वनाथ नदी को गए थे। करीब दोपहर एक बजे अभिषेक भारती और करन सिंह ने नदी में नहाने के लिए डुबकी लगाई। तीसरा युवक अजय कुमार वहीं किनारे में पत्थर पर लेटा हुआ था। इस दौरान अभिषेक और करन की डूबकर मौत हो गई थी। इधर सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जिले की सभी नदियों में खतरनाक जोन चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए पहले संबंधित विभाग के साथ समन्वयक स्थापित करने के लिए वार्ता की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि पानी के तेज बहाव के बीच खुद भी सावधान रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.