Move to Jagran APP

झारखंड के चुनावी नतीजों से उत्तराखंड की कोई तुलना नहीं : सीएम त्रिवेंद्र रावत nainital news

कुमाऊं पर एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में कहा कि झारखंड के चुनाव नतीजों का उत्तराखंड में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 02:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 02:25 PM (IST)
झारखंड के चुनावी नतीजों से उत्तराखंड की कोई तुलना नहीं : सीएम त्रिवेंद्र रावत nainital news
झारखंड के चुनावी नतीजों से उत्तराखंड की कोई तुलना नहीं : सीएम त्रिवेंद्र रावत nainital news

नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं पर एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को नैनीताल में कहा कि झारखंड के चुनाव नतीजों का उत्तराखंड में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तुलना झारखंड से नहीं बल्कि हिमाचल से की जा सकती है। झारखंड को सियासी दृष्टि से बेहद पेचीदा राज्य बताते हुए कहा कि राज्य में सबसे अधिक मत मिलने के बाद भी पार्टी बहुमत से दूर रही। उन्होंने राज्यों में पार्टी की हार के अलग-अलग परिस्थिति बताई।

loksabha election banner

सरकार की छवि अधिकारियों पर निर्भर होती है

मुख्यमंत्री उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में पीसीएस-2016 बैच के अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने राज्य में नौकरशाही हावी होने से इनकार करते हुए कहा कि नौकरशाही ही नहीं पुलिस, मीडिया या अन्य क्षेत्र में कुछ लोग गड़बड़ होते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार के हाथ-पांव अधिकारी कर्मचारी होते हैं। सरकार की छवि अधिकारियों पर निर्भर है। कामकाज में पारदर्शिता अधिकारियों का मूलमंत्र होना चाहिए। बेहतर लोगों की वजह से ही समाज चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भावी अधिकारी सुदूर गांव में बैठे व्यक्ति की दिक्कतें दूर करने में सहायक बनेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी बोली की पांच किताबों का विमोचन किया। सचिव मुख्यमंत्री व निदेशक एटीआई राजीव रौतेला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर नैनीताल विधायक संजीव आर्य, सीएम के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, एटीआइ संयुक्त निदेशक नवनीत पांडे, दिनेश राणा, डीआइजी जगतराम जोशी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील मीणा, भाजपा नेता मनोज साह, केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी व अपर आयुक्त संजय खेतवाल आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

सितारगंज : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काले झंडे लेकर विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कमरिया चौराहे से कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे थे तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को नानकमत्ता थाने ले जाया गया है। चीनी मिल बंद करने और अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों और दलितों को उजाडऩे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के पास रोक लिया। गिरफ्तार होने वालों मे नवतेज पाल सिंह. अनवार अहमद. राम नगीना प्रसाद गुरतेज सिंह गुरसेवक सिंह सुरेंद्र सिंह अखिलेश सिंह व वसीम मियां समेत बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें : जिले में 471 ग्राम पंचायतों का गठन, सभी ने ली शपथ, अभी आठ का गठन है बाकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.