Move to Jagran APP

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की नौ छात्राओं को होम आइसालेशन के लिए भेजा घर

12 छात्र-छात्राओं में नौ को घर भेज दिया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में रहेंगी। वहीं शुक्रवार को जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 10:05 PM (IST)
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की नौ छात्राओं को होम आइसालेशन के लिए भेजा घर
पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर 12 से अधिक लोगों का चालान काटा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मिली 12 छात्र-छात्राओं में नौ को घर भेज दिया गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में रहेंगी। वहीं शुक्रवार को जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है।

loksabha election banner

शहर में मास्क पहनाने के लिए उतनी सिटी मजिस्ट्रेट

डीएम धीराज गब्र्याल के निर्देश पर नगर प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम शहर के कई क्षेत्रों में पहुंची। लोगों को जागरूक किया और मास्क पहनाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के चलते मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया। वही पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर 12 से अधिक लोगों का चालान काटा। 

 आज 40 केंद्रों में 21500 को टीका लगाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 40 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए हैं। इनमें 21500 को टीका लगाया जाएगा। वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी में ही 2619 लोगों को टीका लगा। जिले में निर्धारित लक्ष्य के 50 फीसद भी टीकाकरण नहीं हो सका। 21 हजार के सापेक्ष सात हजार लोगों को टीका लगा।

निजी अस्पतालों के कर्मचारी भी टीकाकरण में करेंगे सहयोग

एसीएमओ डा. रश्मि पंत के अनुसार शहर के 20 निजी अस्पतालों का स्टाफ भी वैक्सीनेशन में सहयोग करेगा। इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वीकृति भी दे दी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.