Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष बनने के लिए नौ दावेदारों का साक्षात्कार

इस समय भाजपा में संगठन चुनावों का जोर चल रहा है। शनिवार को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए जहां जिले के तमाम पदाधिकारियों से राय ली गई वहीं नौ दावेदारों का चुनाव प्रभारी ने साक्षात्कार भी लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 11:55 PM (IST)
जिलाध्यक्ष बनने के लिए नौ दावेदारों का साक्षात्कार
जिलाध्यक्ष बनने के लिए नौ दावेदारों का साक्षात्कार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : इस समय भाजपा में संगठन चुनावों का जोर चल रहा है। शनिवार को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए जहां जिले के तमाम पदाधिकारियों से राय ली गई, वहीं नौ दावेदारों का चुनाव प्रभारी ने साक्षात्कार भी लिया। यह प्रक्रिया रामपुर रोड स्थित एक होटल में साढे़ चार घंटे तक चली।

loksabha election banner

मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद नैनीताल जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ते गई। चुनाव प्रभारी विनय रूहेला के सामने नौ दावेदार शामिल हुए। जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अलावा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेंद्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, मनोज पाठक, दिनेश आर्य, ऋतु डालाकोटी, समीर आर्य, भावना मेहरा, प्रदीप जनौटी शामिल हुए। इस दौरान दावेदारों ने चुनाव प्रभारी की ओर से दिया फार्म भी भरा और खुद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के तर्क भी रखे। सह चुनाव अधिकारी विवेक शाह पूरी प्रक्रिया को संचालित करते रहे। प्रभारी ने कहा कि संबंधित रायशुमारी की रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से गठित समिति के समक्ष रखा जाएगा। संगठन की अहम जानकारी रखने वाले व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी। दूसरी ओर, जिलाध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों को लकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का दौर रहा। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद से पार्टी के कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष पद को लेकर रोमांचित हैं।

---

मंडल में बनानी है 45 लोगों की टीम

जिला चुनाव अधिकारी ने परिचयात्मक बैठक में 19 मंडलों का परिचय जाना और कहा कि प्रत्येक मंडल में 45 लोगों की टीम बनानी है, जिसमें से 15 महिलाएं के अलावा एससी व एसटी को भी शामिल करना है। साथ ही प्रत्येक मंडल में बूथ टीम का भी जल्द से जल्द गठन करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.