चीरबंधन के साथ होली का आगाज
जागरण संवाददाता, नैनीताल: श्रीराम सेवक सभा के फागोत्सव के तीसरे दिन सभा प्रांगण में चीर बंधन व रंगधा
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल: श्रीराम सेवक सभा के फागोत्सव के तीसरे दिन सभा प्रांगण में चीर बंधन व रंगधारण किया गया। विधायक संजीव आर्य ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभा पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी। महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, गोधन सिंह समेत भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला उपाध्यक्ष विवेक साह कार्यक्रम में शामिल थे। शाम को एकल होली गायन हुआ। इधर नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा की ओर से सात नंबर रामलीला मैदान में पुरुष बैठकी होली का आयोजन किया गया। होली के एक से एक गीतों पर होल्यारों ने वाहवाही लूटी। तबले पर अमन महाजन व गौरव जोशी ने संगत दी। वहीं, तल्लीताल बाजार में भी विधि विधान के साथ चीरबंधन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें