कर्मचारी हितों की लड़ाई तेज करने का निर्णय
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी इकाई के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारि
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हल्द्वानी इकाई के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने वेतन विसंगति, रिक्त पदों पर प्रोन्नति सहित विभिन्न मांगों को उठाया। इसके साथ ही परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया।
रविवार को विकासखंड कार्यालय में परिषद के अधिवेशन में राजकीय विभागों से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने शिरकत की। शाखा के अध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, महामंत्री असगर तनवीर की मौजूदगी में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें वीर सिंह बिष्ट, बीडी शर्मा संरक्षक, शशि वर्द्धन, नवीन जोशी, केएन कांडपाल, नवीन शर्मा, मोहित चौहान, ललित सिंह ग्वाल व सुरेश चंद्र को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला उपाध्यक्ष पद पर शबनम, गीता राजपूत व नीता दीक्षित को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में बीपी पांडे, सुरेश तिवारी, सुधीर पांडे को शामिल किया गया। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कर्मचारियों ने एसीपी का लाभ दिए जाने और कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं दिए जाने के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया गया।