Move to Jagran APP

आर्थिक संपन्नता, राष्ट्र की मजबूती वाला होगा भारतीय नववर्ष, किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Hindu Nav Varsh 2022 इस साल शनि वर्ष के राजा है। ऐसे में उनसे सही न्याय की उम्मीद रहेगी। शुभ ग्रहों का वर्चस्व होने की वजह से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम रहेगा। नीति निर्धारण की प्रक्रिया का प्रारंभिक स्तर पर ही विरोध होगा लेकिन यह संभव नहीं होगा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 02 Apr 2022 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 08:30 AM (IST)
आर्थिक संपन्नता, राष्ट्र की मजबूती वाला होगा भारतीय नववर्ष, किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
Nav Samvatsar 2079 : नल नाम का संवत्सर राष्ट्र के लिए शांति कारक रहेगा।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय नव संवत्सर सम्वत 2079 शनिवार दो अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस वर्ष के राजा शनि व मंत्री देव गुरु बृहस्पति हैं। शनि के पास वित्त विभाग रहेगा। रक्षा, उद्यान व वर्षा प्रबंधन बुध के पास रहेंगे। रस पदार्थ चंद्र देव व धन-धान्य शुक्र देव के आधीन रहेंगे।

loksabha election banner

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से नल नाम का संवत्सर राष्ट्र के लिए शांति कारक रहेगा। वर्ष में अच्छी बारिश मिलेगी। देश की सीमा पर शत्रुओं के अतिक्रमण के प्रयास असफल होंगे। देश की राजनीति में उथल-पुथल बनी रहेगी।

पर्व निर्णय सभा उत्तराखंड के सचिव डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शनि वर्ष के राजा है। ऐसे में उनसे सही न्याय की उम्मीद रहेगी। शुभ ग्रहों का वर्चस्व होने की वजह से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम रहेगा। नीति निर्धारण की प्रक्रिया का प्रारंभिक स्तर पर ही विरोध होगा, लेकिन यह संभव नहीं होगा।

खाद्यान्न की उम्मीद के अनुरूप पैदावार होगी। बच्चों के रोग आदि चिंता बढ़ा सकते हैं। कुछ जगह आपदाएं आ सकती हैं। पूजा, जप, हवन आदि से अशुभ फलों का प्रभाव कम किया जा सकता है।

यह रहेगा राशियों पर प्रभाव
मेष: वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा। घर-परिवार में सामंजस्य बनाकर चलने से लाभ होगा।

वृष: साल मिलाजुला रहेगा। सुख संसाधनों में वृद्धि होगी।

मिथुन: संघर्ष के बाद कार्यसिद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार संभव।

कर्क : धनागम में अवरोध बनेंगे। अचल संपत्ति में निवेश बेहतर।

सिंह : सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुके काम पूरे होंगे।

कन्या: मिश्रित फलदायक। उन्नति व यश प्राप्ति।

तुला: अनावश्यक भ्रमण संभव। निरर्थक वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक: चल-अचल संपत्ति में निवेश बेहतर। विवादों से बचें।

धनु: रुके काम बनेंगे। धनागम के लिहाज से साल बेहतर।

मकर: नई कार्ययोजना में धन व्यय होगा। अचल संपत्ति में निवेश श्रेष्ठ।

कुंभ: संघर्ष व परिश्रम बढ़ेगा। स्थानांतरण के योग। तनाव से बचें।

मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चल-अचल संपत्ति में निवेश अच्छा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.