Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूजीलैंड में गूंजेगी उत्तराखंडी लोकगीतों की धुन, नरेंद्र, खुशी व किशन महिपाल देंगे प्रस्तुति

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 06 Apr 2019 10:36 AM (IST)

    कुमाऊं की प्रख्यात गायिका खुशी जोशी दिगारी न्यूजीलैंड में उत्तराखंडी प्रवासियों को लोक गीत सुनाएंगी। वह 17 अप्रैल को हल्द्वानी से दिल्ली और उसके बाद विदेश रवाना होंगी।

    Hero Image
    न्यूजीलैंड में गूंजेगी उत्तराखंडी लोकगीतों की धुन, नरेंद्र, खुशी व किशन महिपाल देंगे प्रस्तुति

    हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं की प्रख्यात गायिका खुशी जोशी दिगारी न्यूजीलैंड में उत्तराखंडी प्रवासियों को लोक गीत सुनाएंगी। वह 17 अप्रैल को हल्द्वानी से दिल्ली और उसके बाद विदेश रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि विदेशी धरती पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति को सम्मानित किया जा रहा है। विदेशों में रहने वाले लोग भी अपनी संस्कृति को नहीं भूले, जिसकी वजह से कुमाऊं-गढ़वाल के लोक संगीत को बाहर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तराखंडी एसोसिएशन न्यूजीलैंड द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उनके अलावा नरेंद्र सिंह नेगी और लोक गायक किशन महिपाल भी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। खुशी जोशी ने कहा कि संगीत टीम में कीबोर्ड पर विनोद चौहान, बांसुरी वादन मोहन जोशी व ढोलक में सत्येंद्र तबला अनुराग नेगी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड में दो जगह प्रोग्राम होना है, जिसमें 19 अप्रैल न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर में और 21 अप्रैल को ऑकलैंड में प्रोग्राम होने हैं।

    गंगोलीहाट निवासी है खुशी

    गंगोलीहाट के छोटे से गांव पोखरी से निकल कर गायिका खुशी जोशी दिगारी ने प्रतिभा के बल पर लोक संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। देश के कई बड़े शहरों में प्रस्तुति देने के साथ ही खुशी जोशी विदेश में भी कई मौकों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। न्यूजीलैंड के अलावा आगामी महीनों में उनके कुछ अन्य प्रोग्राम भी विदेशों में लगे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय भगवान और अपने पति गोविंद दिगारी को देना चाहती हैं। वर्तमान में खुशी जोशी दिगारी हल्द्वानी में रहती हैं।

    यह भी पढ़ें : धोखाधड़ी के मामले में वांछित पायलट बाबा का सरेंडर, सीजेएम कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

    यह भी पढ़ें : मुनस्यारी-पिथौरागढ़ में आयी आपदा मामले में सरकार को स्थिति स्‍पष्‍ट करने के निर्देश