यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nanital News : रामनगर में नवीं की छात्रा ने जहर खाया, अस्पताल आने से पहले मौत
Nanital News माहेम्मद हाशिम की 14 साल की बेटी ने जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि वह कक्षा 9 ...और पढ़ें

जासं, हल्द्वानी: रामनगर के चिल्किया गांव में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार टांडा मल्लू चिल्किया निवासी मो. हासिम की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौवीं की छात्रा थी।
तबियत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल
शनिवार की दोपहर में उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन पहले रामनगर चिकित्सालय व उसके बाद एसटीएच ला रहे थे। यहां पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने छात्रा का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया था।
