Move to Jagran APP

Nanda Devi Mahotsav : नैनीताल में इस वर्ष भव्य रूप से होगा नंदा देवी महोत्सव का आयोजन

नैनीताल के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गए हैं। कोविड काल मे दो वर्ष बाद इस बार भव्य रुप से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को महोत्सव का उद्घाटन के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित क‍िए जाएंगे। डोला भ्रमण भी न‍िकाला जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:09 PM (IST)
Nanda Devi Mahotsav : नैनीताल में इस वर्ष भव्य रूप से होगा नंदा देवी महोत्सव का आयोजन
Nanda Devi Mahotsav : एक से सात सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल, जागरण संवाददाता : नैनीताल के ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गए हैं। कोविड काल मे दो वर्ष बाद इस बार भव्य रुप से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को महोत्सव का उद्घाटन के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए सात सितंबर को नगर में डोला भ्रमण कर कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारियों ने बैठक कर आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

loksabha election banner

रविवार को श्रीराम सेवक सभा पदाधिकारियों ने नंदा देवी महोत्सव और रामलीला महोत्सव के आयोजन और तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव एक से सात सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। एक सितंबर को महोत्सव का भव्य उद्घाटन होगा। जिसके बाद सात सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सभा महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि दो वर्ष बाद पूर्व की तरह भव्य रुप से मां नंदा सुनंदा का डोला भ्रमण सात सितंबर को किया जाएगा। जिसमें शहर के समस्त श्रद्धालु शामिल हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर 18 समितियों का गठन किया गया है।

बैठक में रामलीला महोत्सव के आयोजन और तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बताया कि 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रामलीला महोत्सव के पात्रों की तालीम अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।

बैठक में सभा अध्यक्ष मनोज साह, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, चंद्र प्रकाश साह, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह, प्रो ललित तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.