Move to Jagran APP

रेडक्राॅस टीम का नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड ऑफ इंडिया बुक में दर्ज, बलजुरी चोटी की थी फतह

डेढ़ वर्ष पूर्व 17 हजार फिट ऊंची चोटी बलजुरी को फतह करने वाली नौ सदस्यीय रेडक्रास टीम का नाम वल्र्ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 10:39 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 10:39 AM (IST)
रेडक्राॅस टीम का नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड ऑफ इंडिया बुक में दर्ज, बलजुरी चोटी की थी फतह
रेडक्राॅस टीम का नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड ऑफ इंडिया बुक में दर्ज, बलजुरी चोटी की थी फतह

पिथौरागढ़, जेएनएन : डेढ़ वर्ष पूर्व 17 हजार फिट ऊंची चोटी बलजुरी को फतह करने वाली नौ सदस्यीय रेडक्रास टीम का नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज हो गया है। यह सफलता इसी माह रेडक्रास के खाते में आई है।

loksabha election banner

भारतीय पर्वतारोहण संस्थान ने वर्ष 2017 में उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित पिंडर घाटी में हिमालय बचाव अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के लिए आइस संस्था का चयन किया था। इस संस्था ने जिले के रेडक्रास संस्था से जुड़े नौ स्वयंसेवकों को चुना। वरिष्ठ पर्वतारोही पुरमल धर्मशक्तू की अगुवाई में विश्व देव पांडेय, मनीष कसनियाल, चंचल प्रसाद, काशी खत्री, राहुल भट्ट, भुवन चौबे, नंदा, दीपिका टोलिया ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अक्टूबर 2017 में 17 हजार फिट ऊंची चोटी फतह कर की थी। रेडक्रास को देश में पहली बार इस तरह की सफलता हासिल हुई। रेडक्रास ने इस सफलता को वल्र्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया मेंं दर्ज करने के लिए आवेदन किया था। लगभग डेढ़ वर्ष की लंबी प्रक्रिया के बाद रेडक्रास की यह सफलता वल्र्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया बुक में दर्ज हो गई है। चोटी फतह करने वाली टीम अपने साथ उच्च हिमालय में बिखरी पड़ी शराब की बोतल, प्लास्टिक कचरे के 71 बैग लेकर लौटी थी। 

रिकार्ड बुक में नाम दर्ज होने पर भारतीय रेडक्रास समिति के अवैतनिक महासचिव डा.आइएस पाल, राज्य प्रतिनिधि कुंदन सिंह टोलिया, आपदा पर्यवेक्षक पूनम खत्री, मनीष डिमरी, आशुतोष जोशी ने टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.