Move to Jagran APP

Nainital Top News : पढ़ें नैनीताल की आज की बड़ी खबरें, सुर्खियों में रहीं ये घटनाएं

Nainital Top News today / नैनीताल की बड़ी खबरें बाजपुर में नकाबपोश बदमाश एक शो रूप में घुसकर गन प्वाइंट पर दो लाख कैश लेकर फरार हो गए वहीं काशीपुर में एक तकनीकी दिक्कत आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Apr 2022 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 07:55 PM (IST)
Nainital Top News : पढ़ें नैनीताल की आज की बड़ी खबरें, सुर्खियों में रहीं ये घटनाएं
Nainital Top News : कुमाऊं मंडल की दिनभर की अपडेट खबरों को एक आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : कुमाऊं मंडल की दिनभर की अपडेट खबरों को एक आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं। आज जहां ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में नकाबपोश बदमाश एक शो रूप में घुसकर गन प्वाइंट पर दो लाख कैश लेकर फरार हो गए वहीं काशीपुर में एक तकनीकी दिक्कत आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नैनीताल में भाजपा नेता की बहन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामनगर की बेटी नीलम भारद्वाज का चयन महिला अंडर-़19 की टी-20 के लिए हुआ है। वहीं उत्तराखंड में डीएलएड के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

loksabha election banner

काशीपुर में खेतों के बीच हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

काशीपुर : काशीपुर में शुक्रवार दोपहर में कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर दो में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है हेलीकॉप्टर की खेतों के बीच मौजूद रास्ते पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं दूसरा हेलीकॉपटर आसमान में तक तक मंडराता रहा जब तक उसकी सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो गई।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें 

बाजपुर में दिन दहाड़े शो रूम में गन प्वाइंट पर दो लाख की लूट

बाजपुर : बाजपुर में गोयल इंटरप्राजेज पर पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश महिला को गन प्वाइंट पर लेकर दो लाख कैश लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें  

हल्द्वानी में जुटे कुमाऊं भर के कांग्रेसी

हल्द्वानी : स्वराज आश्रम में शुक्रवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुमाऊं भर से पदाधिकारी जुटे थे। बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को लेकर अपनी रिपोर्ट दी।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

अंडर-19 टी-20 के लिए नीलम भारद्वाज का चयन

रामनगर : रामनगर की होनहार बेटी नीलम भारद्वाज का चयन प्रदेश की सीनियर महिला टी-20 चैपिंयनशिप के लिए हुआ है। नीलम इससे पहले नीलम अंडर 19 (U-19) व अंडर 23 (U-23) महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

भाजपा नेता की बहन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नैनीताल : नैनीताल निवासी भाजपा नेता की करीब 30 वर्षीय बहन की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। उसकी 22 अप्रैल को शादी तय थी। वह किन परिस्थितियों में दिल्ली पहुंची, फिलहाल स्वजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस की जांच में उसका मोबाइल और एक पत्र हनुमानगढ़ी के पास मिलने की बात कही जा रही है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने हल्द्वानी में की प्रेस कांफ्रेंस

हल्द्वानी : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने शुक्रवार को हल्द्वानी में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 100 दिन में रोडवेज और समाज कल्याण विभाग में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। उन्हें अधिकारियों से ज्यादा कर्मचारियों की चिंता है। उन्होंने माना कि राज्य में रोडवेज की स्थिति दयनीय है।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

चीन सीमा को जोडऩे वाला सोबला-दारमा मार्ग खुला

पिथौरागढ़ : चीन सीमा को जोडऩे वाला तवाघाट-सोबला-ढाकर मार्ग शुक्रवार को छह माह बाद यातायात के लिए खुल गया। इससे अग्रिम चौकियों पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ ही सीमांत के दारमावासियों को भी बड़ी राहत मिली।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

उत्तराखंड डीएलएड के लिए आवेदन शुरू

रामनगर : उत्तराखंड में द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तरीख 26 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। अावेदन ऑलाइन की स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन पर किए जा रहे हैं।

पूरी खबर के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.