नैनीताल में खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, हरियाणा के 3 पर्यटकों की मौत
नैनीताल जिले के भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ में खाई में गिर गया, जिसमें हरियाणा के 22 पर्यटक सवार थे।

हादसे में 3 की मौत हो गई है। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हादसे में घायल तुषार यादव निवासी सुभाष कालोनी, गली नंबर एक बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि घायल बल्लभगढ़ व आसपास के ही हैं। गाड़ी ओवरस्पीड थी और मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा।
100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा ट्रैवलर
पुलिस जानकारी के अनुसार हरियाणा के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। तभी मल्ला रामगढ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब 1 किमी आगे मुक्तेश्वर की ओर जाते वक्त चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैवलर असंतुलित होकर पैराफिट तोड़ते हुए 100 फ़िट गहरी खाई में जा गिरा। और खाई में यात्रियों की चीख पुकार मच गई।
घायल व्यक्तियों के नाम
(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष [चालक]
मामूली रूप से घायल
(1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3) अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष।
