विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में पार्किंग की पांचवीं मंजिल से खाई में गिरा टैक्सी चालक, मौत

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:03 AM (IST)

नैनीताल में नेशनल होटल के पास पार्किंग की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक टैक्सी चालक की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जागरण

चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के हल्द्वानी रोड क्षेत्र में नेशनल होटल के समीप एक टैक्सी चालक पार्किंग की पांचवीं मंजिल से नीचे खाई में गिर गया।

झाड़ियों में चालक को पड़ा देख टैक्सी चालकों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सदर कोतवाली बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय मनोज जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की स्वजनों को सूचना देकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाई में गिर गया था टैक्सी चालक

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल होटल के समीप पार्किंग में वाहन लगा रहे टैक्सी चालकों ने खाई में एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। तत्काल तल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बाहर निकाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सदर कोतवाली बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय मनोज जैन के रूप में हुई है। जोकि नैनीताल में टैक्सी संचालन का काम करता था। टैक्सी चालकों से पूछताछ में मालूम हुआ है कि उक्त चालक नशे का आदी था। जो रात में टैक्सी स्टैंड के पीछे बने ऑफिस में ही रहता था।

संभवतः रात में नशे में संतुलन बिगड़ने से वह पांचवी मंजिल से नीचे गिर गया। हालांकि मामले में अन्य एंगल पर भी जांच की जा रही है। मौके से ई साक्ष्य जुटाने के साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेस्क्यू में एएसआई राकेश बोहरा, कांस्टेबल परमजीत सिंह चंदन लाल समेत टैक्सी चालक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया परिसर; उत्तराखंड सरकार ने दी मंजूरी

यह भी पढ़ें- गंभीर बीमार कैदी को एम्स भेजने को पुलिस बल मुहैया नहीं कराया, नैनीताल हाईकोर्ट सख्त