विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में आंधी-तूफान और ओलों का कहर, 20 घंटे से बिजली गुल; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published: Mon, 16 Mar 2026 06:29 PM (IST)

नैनीताल में रविवार रात आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई। कई भवनों की छतें उड़ गईं, विद्युत पोल ...और पढ़ें

आंधी तूफान से शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई भवनों की छत, विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं।

आंधी तूफान से शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई भवनों की छत, विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में रविवार रात आंधी तूफान के साथ ओले आफत बनकर बरसे। आंधी तूफान से शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई भवनों की छत, विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

शहर सहित आसपास के इलाकों में पेड़ गिर गए। बिजली लाइनें व पोल क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही तो कई वार्डों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।

हल्द्वानी रोड में पेड़ गिरने के चलते करीब पांच घंटे बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित रही। जिससे वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Nainital Rain

देर शाम तक ऊर्जा निगम कर्मी क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिनभर बिजली नहीं होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित हुआ।

रविवार सुबह से ही शहर में वर्षा और ओलावृष्टि हो रही थी। देर शाम तक मौसम खुलने के बाद रात को अचानक मौसम ने फिर करवट बदल ली।

Tree Fall On Electric Line

आसमान बादलों से घिरने के साथ ही देर रात तेज आंधी तूफान चलने लगा। जिससे शहर में भारी नुकसान हुआ।

हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के समीप चीड़ पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। किसी तरह टहनियों को हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई गई।

लेकिन बड़े वाहन कतार में खड़े रहे। चार से पांच घंटो में पेड़ काटकर यातायात सुचारु करवाया गया। कलेक्ट्रेट मार्ग, अयारपाटा, कृष्णापुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।

power outage

वहीं स्टोनले कंपाउंड, मल्लीताल डाकघर समेत अन्य क्षेत्रों में तूफान से कई भवनों की छत उड़ने से भारी नुकसान पहुंचा। पेड़ों की चपेट में आकर पाइंस सब स्टेशन से जुड़े भूमियाधार, रेहड़ समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में बिजली के पोल व लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जिससे देर रात से अगले दिन शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से सोमवार सुबह कई वार्डों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Storm Effected In Nainital

पर्यटकों को स्नान आदि के लिए गर्म पानी नहीं मिल सका। बिजली गुल होने से सरकारी कार्यालय के साथ ही बाजार में इलेक्ट्रिक व साइबर कैफे में कामकाज प्रभावित रहा।

एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व कर्मियों से मौका मुआयना करवाकर नुकसान का आंकड़ा जुटाया जा रहा है।

एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि पाइंस सब स्टेशन से जुड़ी बिजली की लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। शाम तक लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

मेहरागांव में टूटी मुख्य लाइन

नैनीताल। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल के अनुसार आंधी तूफान में मेहरागांव से आने वाली मुख्य लाइन रेहड़ के पास टूट गई। भूमियांधार के पास भी पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मेहरागांव से लाइन पेट्रोलिंग चल रही है, दो टीमें लगी हैं, एक टीम भूमियांधार में लगी है। सूखाताल वाली लाइन होल्ड हो गई है, जिसे ट्रांसफार्मर में जोड़ने के बाद शहर के हिस्सों में सप्लाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में देर रात हुई आफत की बारिश, मन्नूगंज में नाले का पानी घरों में घुसा

यह भी पढ़ें- देहरादून में शाम को बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश