विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naintal Weather Update: मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, जलस्तर बढ़ने पर झील से निकासी बढ़ाई

Published: Mon, 01 Sep 2025 11:36 AM (IST)

नैनीताल में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना ...और पढ़ें

Naintal Weather Update: मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त
Naintal Weather Update: मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त

 जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में बीती रात से हो रही मूसलाधार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त है। शहर पहुंचे पर्यटकों के साथ ही रोजमर्रा के काम कांच के लिए स्थानीय लोगों का घर से बाहर निकलने दूभर हो गया है।

लगातार वर्षा से झील के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जल स्तर 87.5 फिट पहुंचने के बाद झील के निकासी गेट 15-15 इंच खोल दिए गए हैं। जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत नौ सड़क मार्ग बंद है। हालांकि किसी बड़ी हताहत की सूचना नहीं है।

बता दे की मौसम विभाग की ओर से जिले में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार रात से ही शहर में मूसलाधार वर्षा हो रही है। जिसके चलते शहर में जनजीवन ठहर गया है। हालांकि एक दिन पूर्व ही विद्यालयों में अवकाश घोषित होने से बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। मगर वर्ष के चलते स्थानीय लोग और पर्यटक होटल और घर में दुबकने को मजबूर हैं।

लगातार वर्षा से नैनीताल से जुड़े नाले ऊफान पर है। सड़कों और रास्तों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। वर्षा ने नंदा देवी महोत्सव में भारी शहरों से पहुंचे कारोबारी की बड़ी फजीहत की है फ्लैट्स मैदान में लगी दुकानों में भी पानी घुसने से अफरा तफरी मची हुई है।

जिला आपदा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में ज्योलीकोट क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पांच राज्य मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग और दो ग्रामीण मार्ग बंद है।

15-15 इंच खोले झील के निकासी गेट

बीपी रात से हो रही मूसलाधार वर्षा से झील के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। झील का जल स्तर बढ़कर 87.5 फिट पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर सिंचाई विभाग ने झील से पानी की निकासी बढ़ा दी है। झील के दोनों गेटों को 15-15 इंच खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने पर निकासी को और बढ़ाया जाएगा।