विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या का मामला, फरार पति नैनीताल से गिरफ्तार

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

नैनीताल के तल्ला ओखलकांडा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करने वाले पति भीम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, भवाली। तल्ला ओखलकांडा में शुक्रवार को हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने फरार पति भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शराब के नशे में उसने पत्नी डिगरी बोहरी पर डंडे से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक डा. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घटना के बाद आरोपित रातभर पत्नी के शव के साथ घर में रहा। सुबह उसने चारों बच्चों को धमकाकर किसी को कुछ न बताने के लिए कहा और फरार हो गया। मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर खनस्यूं थाने में हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी ने आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डा. जगदीश चन्द्र और सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खनस्यूं अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

24 अगस्त को पुलिस ने वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक के कारण शराब के नशे में पीटने के साथ ही डंडे और चम्मच से मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार पीटने से पत्नी की मौत हो गई। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका

थानाध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व वाली टीम में चौकी प्रभारी ओखलकांडा उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी, अपर उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल महेश मर्तोलिया, हेड कांस्टेबल भूजेंद्र सिंह, कांस्टेबल राम सिंह राणा और कांस्टेबल जय किशन शामिल रहे।