विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में आग का तांडव, 20 घंटे तक जलता रहा जंगल; सामने आई भयावह तस्वीर

Published: Sat, 23 May 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

नैनीताल के श्यामखेत-घोड़ाखाल जंगल में 20 घंटे तक भीषण आग लगी रही, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ। वन ...और पढ़ें

वन संपदा को भारी नुकसान, देर शाम आग पर वन विभाग की टीम ने पाया काबू. Jagran

वन संपदा को भारी नुकसान, देर शाम आग पर वन विभाग की टीम ने पाया काबू. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, भवाली। नगर के श्यामखेत से सटे जंगल में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सुबह तक पूरे जंगल को आग ने अपनी चपेट में लिया।

आग जब आबादी की ओर बढ़ने लगी तो सुबह स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। सुबह करीब आठ बजे वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन जंगल में गिरे पिरूल के कारण आग तेजी से फैलती रही।

गुरुवार की रात व शुक्रवार पूरा दिन जलता रहा जंगल

वन कर्मियों ने लाइन काटकर श्यामखेत की तरफ से आग को रोका, लेकिन आग बढ़ते हुए तीनमोड़ घोड़ाखाल से सटे जंगल तक पहुंच गई, जिसने वन कर्मियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।

गुरुवार की रात व शुक्रवार पूरा दिन जंगल जलता रहा। शाम के वक्त वनाग्नि को नियंत्रित किया गया। रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जंगल की आग: 337 घटनाओं में 276 आग उच्च शिखरीय वन प्रभागों में

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में जल रहे जंगल… और वन अफसर कर रहे जनगणना,  एनजीटी ने सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Wildfire: बागेश्वर के जंगल धधके, धुएं से घिरा पूरा इलाका