फिलहाल सामान्य से आधा फीट अधिक है झील का जलस्तर
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवर नगरी में पहली बार लागू की गई पानी की रोस्टिंग झील की सेहत के लिए खा
जागरण संवाददाता, नैनीताल : सरोवर नगरी में पहली बार लागू की गई पानी की रोस्टिंग झील की सेहत के लिए खासी लाभकारी हो रही है। कटौती की वजह से इस बार झील का जलस्तर सामान्य से अधा फीट अधिक है, जो पिछली बार मई 30 तारीख को माइनस साढ़े पांच फिट नीचे चला गया था।
राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री व शासनस्तर पर झील के अस्तित्व को लेकर चिंता जताने के बाद पहली बार जल संस्थान द्वारा शहर में रोस्टिंग की गई। सुबह-शाम तीन-तीन घंटे पानी की सप्लाई की गई। होटल, रेस्टोरेंट तथा ऊंचाई वाले स्थानों में रह रहे लोग पानी की वजह से दिक्कत उठा रहे हैं मगर झील के अस्तित्व को देखते हुए सरकारी अमला 24 घंटे पानी सप्लाई करने की प्रवृत्ति फिर से लागू करने के मूड में नहीं हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी के अनुसार फिलहाल रोजाना आठ लाख लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। 15 मई के बाद पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ेगा तो इसमें बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम तीन-तीन घंटे पंप चलाए जा रहे हैं। अलबत्ता माना कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रेशर नहीं बनने की वजह से दिक्कत हो रही है। यहां बता दें कि झील की गहराई करीब 27 मीटर है। झील का जलस्तर 2017 2018
एक मई - 5.60 फिट 0.25 फीट
दो मई -5.70 0.20
तीन मई -5.80 0.20
चार मई -5.90 0.15
पांच मई -6.00 0.10
छह मई -6.10 0.5
इन्सेट-
लोनिवि द्वारा झील के जलस्तर का जीरो पैमाना स्थान तय किया है। सामान्य से जलस्तर का मापन 12 फीट तक किया जाता है, उसके बाद चैनल खोले जाते हैं। लोनिवि के तय फार्मूले के अनुसार एक फीट के 12 इंच को दस हिस्सों में बांटा गया है। एक भाग की माप 1.2 इंच है। कटौती की वजह से जलस्तर पिछले साल से सुधरा है।
मदन मोहन जोशी, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग।