Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल जिले में महिला की हत्या करने के बाद हाईवे किनारे जलाया शव nainital news

    By Edited By:
    Updated: Sat, 01 Feb 2020 09:18 AM (IST)

    जिले के रामनगर-हल्द्वानी हाईवे से सटे धनपुर गांव में शुक्रवार को खेत में महिला का अधजला मिलने से हड़कंप मच गया। पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की है।

    Hero Image
    नैनीताल जिले में महिला की हत्या करने के बाद हाईवे किनारे जलाया शव nainital news

    कालाढूंगी(नैनीताल) जेएनएन : नैनीताल में महिला की हत्‍या करने के बाद शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रामनगर-हल्द्वानी हाईवे से सटे धनपुर गांव में शुक्रवार को खेत में महिला का अधजला मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पूरी तरह से जलकर राख होने जाने के कारण पहचान संभव नहीं है। गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। महिला की हत्‍या कहां और क्‍यों की गई है, पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    80 फीसद जल चुका है महिला का शव

    शुक्रवार सुबह बैलपोखरा के ग्रामीणों ने विनोद चंद्र के गन्ने के खेत से धुआं उठता देखा। पास जाकर देखा तो महिला का अधजला शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, रामनगर सीओ पंकज गैरोला, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत व बैलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से महिला के दाहिने पैर के दो बिच्छू, हरा व गुलाबी रंग का स्टाल का टुकड़ा बरामद किया। शव 80 फीसद जल चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने शव जलाने के लिए इंजन आयल व कपड़ों का प्रयोग किया है। लाश हाईवे से मात्र 50 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में मिली है।

    पहले भी मिली लाश, शिनाख्त तक नहीं

    चौदह मई 2019 को बैलपड़ाव करकट नाले के पास मिले महिला के शव की पुलिस आज तक शिनाख्त नहीं कर पाई है। क्षेत्र में हो रही चोरी, हत्या समेत अन्य वारदातों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम दिख रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस महज चेकिंग अभियान तक सीमित है। महिला के साथ यह नृसंशता किसने और क्‍यों की होगी पुलिस काे यह भी पता लगाने में पसीने छूट जाएंगे।

    यूपी बॉर्डर से लगे जिलों में साधा संपर्क

    एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शव की पहचान करने के लिए पुलिस यूपी से लगे जिलों में संपर्क साध रही हैै। कत्ल यहां किया गया या फिर हत्या के बाद शव यहां लाकर जलाया गया, इस बारे में तफ्तीश की जा रही है। वहीं एसएसपी नैनीताल सुनील कुमार मीणा ने कहा कि कालाढूंगी के धनपुर क्षेत्र में मिला महिला का शव 80 फ  सद जल चुका है। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

    शांत इलाकों मेें लाश ठिकाने लगा रहे बदमाश

    शांतप्रिय इलाकों का फायदा उठाने में अपराधी पीछे नहीं हैं। किसी को यहां पर मार देने या बाहर से लाकर शव को ठिकाने लगा देना बदमाशों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। सुनसान इलाके में महिला को जला देने की घटना से हर कोई सन्न है। हाईवे से सटे धनपुर गांव में सड़क से मात्र 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में लाश जलाना अपहरण कर महिला को यहां लाने की ओर भी संकेत करता है। पुलिस हर एंगल से घटना की छानबीन में जुटी है। पिछले कुछ सालों में रामनगर क्षेत्र में करीब नौ शव बरामद हुए हैं। अब पुलिस के सामने फिर से नई चुनौती खड़ी हो गई है।

    वर्ष 2009

    बैलपड़ाव के जंगल में एक महिला व उसके बच्चे का शव सड़ी-गली हालत में झाडिय़ों मेें पड़ा मिला था। बैलपड़ाव में फेेरी लगाने वाले उसके पति ने बाहर रह रही पत्नी व बच्चे को बुलाया। इसके बाद उन्हें मारकर झाड़ी में फेेंक दिया था।

    वर्ष 2010

    गिरिजा रोड पर सड़क किनारे एक युवक का अर्द्धनग्र शव मिला था। आशंका थी कि उसे रात मे उसके दोस्तों ने चलती कार से फेंक दिया। शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई।

    वर्ष-2011

    बैलपड़ाव में जंगल के किनारे एक युवती का अधजला शव मिला था। युवती के पे्रमी ने उसे बरेली से बैैलपड़ाव लाकर सुनसान इलाके में मार डाला था। हाथ में उसका नाम लिखा हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने उसके पे्रमी को पकड़ लिया था।

    वर्ष -2013

    सीटीआर के बिजरानी रेंज में भी एक महिला को रस्सी से बांधकर पेड़ से लटकाया गया था। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था। शव की आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई।

    वर्ष-2014

    क्यारी के जंगल में युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था। शव को टायर में रखकर पूरी तरह से जला दिया गया था। आज तक पहचान नहीं हो पाई।

    वर्ष-2015

    आमपोखरा रेंज मेें जंगल के किनारे नाले मेें एक युवक का शव मिला था। जांच के बाद उसकी पहचान गूलरभोज के रहने वाले युवक के रूप में हुई थी। बाद में पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले उसके दोस्त को पकड़ लिया था।

    वर्ष-2016

    एक किशोर का शव रानीखेत रोड लोनिवि के समीप जंगल किनारे झाड़ी में पड़ा मिला था। उसे उसके ही डांस के शिक्षक ने अगवा कर लिया था। पैसे नहीं मिलने पर उसने रामनगर लाकर हत्या के बाद शव झाड़ी में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया था।

    वर्ष 2019

    लूटाबड़ गांव में सिंचाई नहर में एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था। उसे उसके ही जीजा ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसे कहीं और मारकर शव को लूटाबड़ लाकर जला दिया था। आरोपित पुलिस गिरफ्त में है।

    यह भी पढ़ें : बेटी के साथ पिता करता था घिनौनी हरकत, पाक्‍सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास 

    यह भी पढ़ें : गुफा में रहकर साधना करने वाले बाबा की हत्‍या, साथ में रहने वाला व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल