पालिका टीम ने नगर से हटाए 41 होर्डिग
संवाद सहयोगी, भवाली : नगर पालिका की ओर से बुधवार को नगर में भवाली बाजार से घोड़ाखाल और भीमताल रोड तक
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jan 2018 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2018 09:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भवाली : नगर पालिका की ओर से बुधवार को नगर में भवाली बाजार से घोड़ाखाल और भीमताल रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने 41 होर्डिग हटाए। पालिका प्रशासन की कार्रवाई से काफी देर तक नगर में जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया।
अभियान का नेतृत्व पालिका ईओ ईश्वर सिंह रावत ने किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब 41 होर्डिंग्स को हटाया गया है। साथ ही यूनिपोल और होर्डिग लगाने वालों को दोबारा होर्डिग लाने पर जुर्माना करने की चेतावनी दी है। टीम में बृजलाल, इंदर कपिल समेत कई पर्यावरण प्रेमी मौके पर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें