सांसद अजय भट्ट ने कहा - जमरानी से किसान और जनता सबको फायदा nainital news
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से जमरानी बांध जल्द अस्तित्व में आएगा। जनता की नजर में यह सबसे बड़ा मुद्दा था।
हल्द्वानी, जेएनएन : सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से जमरानी बांध जल्द अस्तित्व में आएगा। जनता की नजर में यह सबसे बड़ा मुद्दा था। बांध बनने पर तराई-भाबर के किसानों के साथ आम लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।
कुसुमखेड़ा स्थित निजी बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद भट्ट का स्वागत किया। भट्ट ने कहा कि लोगों ने भारी मतों से चुनकर लोकसभा में भेजा था। लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनका कर्तव्य है। कहा कि विपक्ष के पास कोई जमीनी मुद्दा न होने की वजह से नागरिकता संसोधन कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि देश मोदी के फैसलों की सराहना कर रहा है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि जमरानी शुरू से उनकी प्राथमिकता में रहा है। बांध की मांग को लेकर उन्होंने कई आंदोलन भी किए। वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर नागरिकता संसोधन कानून की विस्तार से जानकारी देंगे। ताकि विपक्ष लोगों को बरगला न पाए। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व दर्जामंत्री हेमंत द्विवेदी, सुरेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, दीपक मेहरा, प्रताप बोहरा, अल्का जीना, सुरेश गौड़ आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : सीएए को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, लोगों की भ्रांतियां करेगी दूर
यह भी पढ़ें : वन दारोगा की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज