मां दुर्गा महोत्सव सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ हुआ शुरू
नैनीताल में मां दुर्गा महोत्सव सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गए। शोभा यात्रा में कुमाऊं और बंगाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
नैनीताल, [जेएनएन]: सरोवर नगरी में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मां दुर्गा महोत्सव सांस्कृतिक शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गए। भक्तों ने नयना देवी मंदिर से रिक्शा स्टैंड, मल्लीताल बाजार, मोहन को चौराहे से मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली।
शोभा यात्रा में कुमाऊं और बंगाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जबकि छलिया कलाकारों ने पारंपरिक ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य कर लोकसंस्कृति को जीवंत कर दिया। सुबह साढ़े आठ बजे शोभा यात्रा नयना देवी मंदिर से शुरू हुई। आयोजकों के अनुसार मंदिर के भव्य मंडप पर दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर दी गई है, शाम को प्राण प्रतिष्ठा व धार्मिक अनुष्ठान के बाद आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। शोभा यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सुरेश चौधरी, दीप गुर्रानी, दिनेश भट्ट, सुमन साह, त्रिभुवन फर्त्याल, भाष्कर महतोलिया, सीके दास, सुखमय मजूमदार, तृप्ति मजूमदार समेत अनेक लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें: यहां गिरा था देवी सती का कुंज भाग, मां के दर्शन से होती मनोकामना पूरी
यह भी पढ़ें: यहां जोर लगाने से नहीं, उंगली लगाने से हिल जाता है शक्ति स्तंभ
शारदीय नवरात्र शुरू, दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; देखें तस्वीरें