Move to Jagran APP

अद्भुत खगोलीय घटना, एक-दूसरे के करीब आए मून और मार्स, शनि व गुरु का भी मिलन

शुक्रवार की रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटनाएं नजर आईं। मून और लाल ग्रह मंगल के एक-दूसरे के करीब पहुंचने का मधुर संयोग बन गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 07:40 AM (IST)
अद्भुत खगोलीय घटना, एक-दूसरे के करीब आए मून और मार्स, शनि व गुरु का भी मिलन
अद्भुत खगोलीय घटना, एक-दूसरे के करीब आए मून और मार्स, शनि व गुरु का भी मिलन

नैनीताल, जेएनएन : शुक्रवार की रात आसमान में अद्भुत खगोलीय घटनाएं नजर आईं। मून और लाल ग्रह मंगल के एक-दूसरे के करीब पहुंचने का मधुर संयोग बन गया। चन्द्रमा अपनी आभा के सामने अन्य तारों को टिकने नहीं दे रहा था तो पास में पहुँचा मंगल भी हार मानने को तैयार नहीं था। वह टिमटिमाता हुआ अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहा था।

loksabha election banner

सौरमंडल के ये दोनों खूबसूरत ग्रह अपने पथ में आगे बढ़ते हुए एक दूसरे के करीब पहुंच गए थे। रात का अंधियारा जैसे जैसे-जैसे बढ़ता गया, इनकी चमक भी बढ़ती चली गई। इन दो दोनों ग्रहों के एक दूसरे के नजदीक पहुंचने का खगोल प्रेमियों और नेचर फोटोग्राफर्स को भी बेसब्री से इंतज़ार था । बीच मध्य आसमान में गुरु और शनि भी एक दूसरे के करीब नजर आए।

फोटोग्राफर बब्लू चन्द्रा ने कई खूबसूरत तस्वीरें अपने कैेमरे में कैंद की। दोनों ग्रहों के करीब पहुंचने का यह अद्भुत संयोग अरसे बाद बना थे। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडे के अनुसार ये आकर्षक खगोलीय घटना है। इन घटना पर विज्ञानी भी दिलचस्पी रखते हैं, जबकि खगोल प्रेमियों को ऐसे मौकों का इन्ततज़ार रहता है। इस बीच मध्य आसमान में गुरु और शनि भी एक दूसरे के करीब नजर रहे थे। इन दोनों को नग्न आंखों से देखा जा सकता था, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.