Move to Jagran APP

दस साल में सर्वाधिक ठंडा रहा मार्च का महीना, अप्रैल पहले सप्‍ताह से गिरेगा तापमान nainital news

इस बार शहर मार्च में ज्यादा नहीं तपा। हल्द्वानी में मार्च के महीने सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जो सामान्य से महज 2 डिग्री ज्यादा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 02:56 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 02:56 PM (IST)
दस साल में सर्वाधिक ठंडा रहा मार्च का महीना, अप्रैल पहले सप्‍ताह से गिरेगा तापमान nainital news
दस साल में सर्वाधिक ठंडा रहा मार्च का महीना, अप्रैल पहले सप्‍ताह से गिरेगा तापमान nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : इस बार शहर मार्च में ज्यादा नहीं तपा। हल्द्वानी में मार्च के महीने सर्वाधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो सामान्य से महज 2 डिग्री ज्यादा है। पिछले दस सालों की तुलना में इस वर्ष मार्च सर्वाधिक ठंडा रहा है। शनिवार को हल्द्वानी में हल्के बादल छाए रहे। 

loksabha election banner

दिनभर धूप रही। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दस वर्षों में मार्च महीने में सर्वाधिक गर्मी 2017 में रिकॉर्ड की गई थी। 30 मार्च 2017 को पारा 36.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च माह में यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं, पिछले दस वर्षों में कोई भी ऐसा साल नहीं रहा जब मार्च के महीने में तापमान 31 डिग्री से नीचे पहुंचा हो। दस वर्षों में सर्वाधिक कम तापमान 2013 में 23 मार्च को 31.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। 

यह है कम तापमान की खास वजह

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तरी भारत में बर्फबारी होती रही। इसके कारण हमारे यहां ठंड बनी रही और पिछले वर्षों की तुलना में तापमान कम रहा।

दस साल में मार्च में सबसे अधिक तापमान

वर्ष        तारीख     तापमान

2010    27         36.7 

2011    24          33.6 

2012    28          34.2

2013    23          31.7

2014    28          32.6

2015    25          33.8

2016     31         34.5

2017     30         36.9

2018     28         34.8

2019     31          37.4

2020     26          30.4

इस बार सामान्‍य पडेगी गर्मी

बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बताया कि इस साल तापमान पिछले वर्षों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रहा है। हालांकि अप्रैल से तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बार सामान्य गर्मी रहने का अनुमान है।

यह भी पढें : उत्तराखंड की जेलों में क्षमता से 62 प्रतिशत अधिक कैदी, पूरे प्रदेश के 11 जेलों में 5748 कैदी बंद 

यह भी पढें : जिसे आप भ्रष्‍ट और घूसखोर पुलिस कहते थे वह गरीबों और बेसहारों के लिए भगवान हो गए 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.