Move to Jagran APP

अगले एक माह में त्योहारों की बहार, बाजारों में तेज होगी खरीदारी, गूंजने लगेगी शहनाई

गुरुवार 21 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना त्योहारों के नाम रहने वाला है। इसे महीने में करवा चौथ धन तेरस दीपावली देवउठनी एकादशी जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के चलते जहा सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा वहीं बाजार में रौनक देखने को मिलेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 08:18 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 08:18 AM (IST)
अगले एक माह में त्योहारों की बहार, बाजारों में तेज होगी खरीदारी, गूंजने लगेगी शहनाई
अगले एक माह में त्योहारों की बहार, बाजारों में तेज होगी खरीदारी, गूंजने लगेगी शहनाई

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : गुरुवार 21 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना त्योहारों के नाम रहने वाला है। इसे महीने में करवा चौथ, धन तेरस, दीपावली, देवउठनी एकादशी जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के चलते जहा सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा वहीं बाजार में रौनक देखने को मिलेगी। त्योहारों को देखते हुए बाजार तैयार है। कारोबारी अच्छे बिजनेस की उम्मीद लगाए हुए हैं।

loksabha election banner

करवौचौथ से होगी शुरुआत

त्योहारों की शुरुआत 24 अक्टूबर को करवा चौथ से होगी। हालांकि इससे पहले ही खरीदारी शुरू हो जाएगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है। इस तिथि पर नई वस्तु खरीदने का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी, वाहन, सुख-सुविधा की चीजें खरीदे जा सकते हैं। नवंबर में पहला ही दिन खास है। एक नवंबर को रमा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु, महालक्ष्मी व तुलसी की पूजा करने का विधान है।

दो नवंबर से शुरू होगा दीपोत्सव

मंगलवार दो नवंबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू होगा। इसे पंच दीपावली भी कहा जाता है। दो नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इस पर्व को खरीदारी के लिए खास माना गया है। इस दिन दीपदान व महालक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। तीन नंवबर को रूप चतुर्दशी है। इस दिन उबटन लगाकर स्नान करते हैं। चार नवंबर को कार्तिक मास की अमावस्या व दीपावली है। इस दिन सूर्यास्त के बाद देवी लक्ष्मी, गणेश व कुबेर आदि का पूजन होता है। पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा व छह को भैया दूज मनाया जाएगा।

आठ से शुरू होगा छठ उत्सव

सोमवार आठ नवंबर को विनायक चतुर्थी रहेगी। इस दिन गणेश जी के लिए व्रत किया जाता है। इसी दिन से तीन दिवसीय छठ पूजा पर्व भी शुरू हो जाता है। 10 नवंबर को छठ का मुख्य पर्व होगा। निर्जला उपवास रखकर सूर्यदेव व छठ मइया का पूजन किया जाएगा। 13 नवंबर को अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी रहेगी। 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी रहेगी। इस दिन तुलसी का विवाह शालीग्राम जी के साथ करवाया जाता है। इसी दिन से सभी मांगलिक कर्म शुरू होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी व 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.