Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : उत्‍तराखंड में नैनीताल में हुई सबसे अधिक वर्षा, अगले पांच दिन आरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather Update इस मानसून काल में उत्तराखंड में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में कुमाऊं के नैनीताल बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:02 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:02 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : उत्‍तराखंड में नैनीताल में हुई सबसे अधिक वर्षा, अगले पांच दिन आरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Update : इस मानसून काल में उत्तराखंड में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दस्तक के बाद पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में सबसे अधिक वर्षा नैनीताल जिले में रिकार्ड की गई है। जिले के पहाड़ी और शहरी इलाकों में 265.8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक इस मानसून काल में उत्तराखंड में सामान्य वर्षा होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में कुमाऊं के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नैनीताल में 265.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। जो प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है। जबकि दूसरे नंबर पर पिथौरागढ़ जिला है, जहां पिछले 24 घंटे में 248.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। सबसे कम बारिश चमोली में 104.7 एमएम दर्ज की गई है।

बता दें कि इस बार मानसून बुधवार को निर्धारित समय से नौ दिन देरी से पहुंचा था। वहीं, हल्द्वानी शहर में पिछले 24 घंटे में हुई 90 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गौला का जलस्तर 287 क्यूसेक और नंधौर का जलस्तर 465 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। वहीं, पूरे मंडल में मानसून के आगाज सबसे ज्यादा असर हल्द्वानी में देखने को मिला है। मैदानी इलाके के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

प्रदेशभर में बारिश के आंकड़े

जिला          बारिश एमएम में

अल्मोड़ा     146.3

बागेश्वर     146.3

चमोली      104.7

चंपावत      211.9

देहरादून     193.4

पौड़ी गढ़वाल 150.8

टिहरी         129.5

हरिद्वार     134.3

नैनीताल     265.8

पिथौरागढ़   248.9

रुद्रप्रयाग     220

ऊधम सिंह नगर 174.5

उत्तरकाशी     176.6

जिले में हल्द्वानी में हुई सबसे अधिक बारिश

जिले के स्टेशन में बारिश

स्टेशन बारिश एमएम में

नैनीताल            24

कोश्यकुटौली       33

धारी                  30

बेतालघाट          16

रामनगर            23.8

कालाढूंगी           17

मुक्तेश्वर           17.8

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन        अधिकतम न्यूनतम

हल्द्वानी     27             24

मुक्तेश्वर     21            18

नैनीताल      20            18

अल्मोड़ा      23.2         17

बागेश्वर      23             20

खटीमा       30.2           27

पिथौरागढ़  21              17


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.