विधायक कैड़ा आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल, दिल्ली में भाजपा का दामन थामने की तैयारी
विधायक के साथ उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी व भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विधायक के करीबी दिल्ली पहुंच चुके हैं। हालांकि कैड़ा इस मामले में फिलहाल स्पष्ट कहने से बच रहे हैं।
By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 01:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग जाएगा। कैड़ा आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। विधायक के साथ उनकी ब्लाक प्रमुख पत्नी व भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। विधायक के करीबी दिल्ली पहुंच चुके हैं। हालांकि, कैड़ा इस मामले में फिलहाल स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि सब कुछ फाइनल होने के बाद वह खुद मीडिया से पूरी बात साझा करेंगे।
2017 के चुनाव में कांग्रेस ने राम सिंह कैड़ा को टिकट देने के बजाय भाजपा छोड़कर आए दान सिंह भंडारी को टिकट थमा दिया था। जिसके बाद बागी तेवर दिखाते हुए कैड़ा ने निर्दलीय मैदान में उतर जीत हासिल की। लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। मुख्यमंत्री समेत भाजपा के अन्य बड़े नेताओं संग उनके अच्छे संबंधों को भी इसकी वजह बताया जा रहा था। तीन दिन पहले से यह संभावना जताई जा रही थी कि आठ अक्टूबर को भाजपा में कैड़ा की एंट्री होगी। जिसके बाद विधायक, ओखलकांडा से उनकी ब्लॉक प्रमुख पत्नी कमलेश कैड़ा के अलावा ग्राम प्रधान व कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्य भी गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने वाले अधिकांश लोग विधायक के पुराने करीबी रहे हैं। जिन्होंने 2017 में निर्दलीय चुनाव लडऩे पर कैड़ा का हरसंभव सहयोग किया था। भले कैड़ा अभी मामले को लेकर खुलकर नहीं बोल रहे, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि समर्थकों संग वह आज भाजपा में शामिल होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें