Move to Jagran APP

Uttarakhand Election 2022: विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का बड़ा बयान, बोले-छह भाजपा विधायक 15 दिनों में कांग्रेस में होंगे शामिल

Uttarakhand Election 2022 जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी। कुंजवाल के बयान के बाद से उत्‍तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 12:01 PM (IST)
Uttarakhand Election 2022: विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का बड़ा बयान, बोले-छह भाजपा विधायक 15 दिनों में कांग्रेस में होंगे शामिल
विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का बड़ा बयान, बोले-छह भाजपा विधायक 15 दिनों में कांग्रेस में होंगे शामिल

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता :  Uttarakhand Election 2022: जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी। कुंजवाल के बयान के बाद से उत्‍तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है।

loksabha election banner

चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। इन दिनों विधायकों का अपना सियासी घर छोड़ने का दौर जारी है। इस खेल में कांग्रेस भी भाजपा से कम नही दिखाई दे रही है। अब एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा स्पीकर ने बयान देकर सियासी भूचाल मचा दिया है।

रविवार को पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके संपर्क में है। लगातार बात चल रही है। वह भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। जल्द ही वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि सारी चीजें बताई नही जा सकती है। कुछ दिनों में आपको खुद ही पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

विधायक कुंजवाल ने सरकार की नीतियों पर भी तंज कसा। कहा डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी विकास नही हो पाए। आज प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। जो विकास के कार्य कांग्रेस सरकार में हुए थे। उनको भी आगे नही बढ़ा पाई। आज कांग्रेस की ओर प्रदेश की जनता उम्मीदों से देख रही है। भाजपा को वह सबक सीखाने को तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.