विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तो क्या दयारा बुग्याल में लापता बबीता का हुआ था अपहरण? मां और भाई ने की सीबीआई जांच की मांग

Published: Wed, 10 Jun 2026 11:13 AM (IST)

बबीता के लापता होने के बाद उसकी मां और भाई ने उत्तरकाशी से लौटने के बाद सीबीआई जांच की मांग ...और पढ़ें

स्वजन ने बबीता के अपहरण की भी जताई संभावना। फाइल फोटो

स्वजन ने बबीता के अपहरण की भी जताई संभावना। फाइल फोटो

HighLights

  1. बबीता की मां और भाई ने सीबीआई जांच की मांग की

  2. स्वजनों ने बबीता के अपहरण की आशंका जताई है

  3. पुलिस ने परिवार को दोबारा उत्तरकाशी बुलाया है

जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तरकाशी की पथरीली राहों और सर्द हवाओं में अपनों को ढूंढने की उम्मीदें जब टूटने लगती हैं, तो एक मां का कलेजा किस कदर छिन्न भिन्न होता है। इसकी कल्पना भी रूह कंपा देती है।

जिस उत्तरकाशी में वह अपनी जिगर के टुकड़े को लेने गई थी, उन्हें भारी मन और अंतहीन दर्द के साथ दस दिन बाद खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा।

सीबीआई जांच की मांग

मंगलवार को चिल्किया स्थित घर में बबीता की मां अंजू पांडे व भाई हर्षित पांडे ने बताया कि उत्तरकाशी का पूरा प्रशासन बबीता को ढूंढ रहा है, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल पाया। स्वजन ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। कहा, घटना का खुलासा आवश्यक है। कहा मामले में अपहरण की संभावना से भी इंकार नहीं कर सकते हैं।

पुलिस अपहरण के बिंदु पर भी फोकस कर रही है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने दोबारा से जांच के लिए उन्हें वापस उत्तरकाशी बुलाया है। कहा कि बबीता पहले कभी दयारा बुग्याल ट्रेक में नहीं गई। हर्षिल ट्रेकिंग पर वह जा चुकी है। कहा, जानकारी मिली है कि 29 मई की रात में गोई कैंप में रुकने के दौरान बबीता ने रात साढ़े नौ बजे खाना भी पैक कराया।

वह रात में कैंप में बाहर गाने सुन रही थी। काफी लोग कैंप में ठहरे हुए थे। सुबह उसके दोनों साथियों ने बबीता को काल लगाई, तो फोन स्वीच आफ था। उसके कैंप में बैग, एटीएम व उसका अन्य सामान रखा हुआ था। कहा कि बबीता के साथ ट्रेक पर गया एक लड़का रुद्रपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता बबीता पांडे का 10वें दिन भी सुराग नहीं, कई टीमें खोज में जुटीं

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में लापता बबीता पांडे की तलाश में हेलीकॉप्टर से खोज, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में 7 दिन से लापता है बबीता पांडे, तलाश के लिए उतरेगी निम की टीम