नैनीताल में पहाड़ी से बहने लगी दूध की धारा, हाथ जोड़े पहुंचे लोग...लगाने लगे माथे पर तिलक
बेतालघाट क्षेत्र में एक पहाड़ी से दूध जैसा तरल पदार्थ बहने से लोगों में कौतूहल बढ़ गया, जिसका वीडियो वायरल ...और पढ़ें
HighLights
बेतालघाट पहाड़ी से दूध बहने की खबर ने उत्सुकता बढ़ाई
इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने से लोग मौके पर पहुंचे
दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसने की बात ने रहस्य सुलझाया
संवाद सूत्र, गरमपानी। नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में पहाड़ी से दूध बहने की सूचना से क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बढ़ गई। इंटरनेट प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने से तमाम लोग मौके पर पहुंचे। कई लोगों ने मामले को आस्था से जोड़ा तो कई लोगों ने पहाड़ी पर स्थित दुर्गापुरी मंदिर से दूध रिसकर पहाड़ी से निकलने की पुष्टि कर चर्चाओं को विराम दे दिया।
शनिवार को बेतालघाट मुख्य बाजार के समीप पहाड़ी से एकाएक दूध बहता देख आवाजाही कर रहे लोग सख्ते में आ गए। देखते ही देखते सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।
यह भी पढ़ें- 'बाय-बाय पापा...' कहकर चिनाब नदी में कूदी युवती, पिता को फोन पर कही अंतिम बार दिल की बात; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कुछ ही देर में लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट प्लेटफार्म के जरिए मामले को वायरल कर दिया। क्षेत्र के कई लोग मौके पर भी पहुंच गए। मामले को आस्था से जोड़कर चमत्कार करार दे दिया। कुछ लोगों ने इसे पहाड़ी पर स्थित दुर्गापुरी मंदिर से दूध बहकर आने की बात कहकर तमाम चर्चाओं को विराम लगा दिया।
