विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर लौट रहे प्रवासी इस वेबसाइट पर दें अपना पूरा विवरण, रहना होगा क्वारंटाइन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 20 Apr 2021 10:02 AM (IST)

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर दिल्ली समेत ...और पढ़ें

घर लौट रहे प्रवासी इस वेबसाइट पर दें अपना पूरा विवरण, रहना होगा क्वारंटाइन
घर लौट रहे प्रवासी इस वेबसाइट पर दें अपना पूरा विवरण, रहना होगा क्वारंटाइन

नैनीताल, जागरण संवाददाता : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर दिल्ली समेत तमाम राज्यों में पूर्ण अथवा अंशकालीन लॉकडाउन घोषणा के बाद पहाड़ों के सैकड़ों युवा वापस अपने घर की ओर लौटने लगे है। लौट रहे युवाओं को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन रहने के निर्देश हैं।

प्रशासन की ओर से गठित बीआरटी और सीआरटी टीमों द्वारा घर-घर जाकर वापस लौट रहे प्रवासियों का ब्यौरा एकत्रित करना पड़ रहा है। मगर अब टीम को घर-घर जाकर प्रवासी युवाओं का ब्यौरा एकत्रित नहीं करना होगा। बाहरी शहरों से ही लौटे युवा ऑनलाइन फॉर्म भरकर आसानी से अपने लौटने और संबंधित जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि वापस लौटे वाले प्रवासियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म बनाया गया है प्रवासी http://www.tinyurl.com/welcome2ntl लिंक पर क्लिक कर आसानी से फॉर्म भर अपनी सारी जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गठित की गई बीआरटी और शहरी क्षेत्रों के लिए गठित की गई सीआरटी टीमों द्वारा उनसे संपर्क किया जाएगा। इन टीमों द्वारा प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही कोविड टेस्ट भी किया जाएगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद युवाओं की क्वारंटीन अवधि खुद ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने जिले में लौट रहे प्रवासियों से इस लिंक के जरिए जानकारी देने की अपील की है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें