स्मृतियों में अटल रहेंगी राजनीति के अजातशत्रु की यादें
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर हर वर्ग ने जताया शोक।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर व्यापारियों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। शुक्रवार को देवभूमि व्यापार मंडल पटेलचौक स्थित बेलवाल पार्क में मोमबत्ती जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि अर्पित करने बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर जीत सिंह चड्ढा, जिलाध्यक्ष पंकज कपूर, महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बर्तन बाजार चौक में कैंडल जलाकर की प्रार्थना हल्द्वानी : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बर्तन बाजार चौराहे पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित की गई। साथ ही मोमबत्ती जलाकर व्यापारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धाजंलि देने वालों में संगठन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र गुप्ता, गुरुचरन सिंह प्रिंस, देवेश अग्रवाल, पंकज कपूर, सर्वेश अग्रवाल, अनूप कुमार, राजा वर्मा, नवीन वर्मा, भुवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पटेलचौक में व्यापारियों अर्पित की श्रद्धाजंलि हल्द्वानी: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार की सुबह पटेलचौक पर शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि व्यक्त की गई। साथ ही संगठन से जुड़े व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से शोक स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि देश के विकास में भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता और कवि अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका मानना था कि सरकारें आती जाती रहेंगी, पार्टी बनती बिगड़ती रहेंगी, लेकिन इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। शोक सभा में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धाजंलि हल्द्वानी: भारत रत्न पूर्व प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। शुक्रवार को पुलिस योगा पार्क हीरा नगर में क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, शोभा बिष्ट, चंद्र शेखर, शैलेंद्र दानू, हिमांशु सनवाल, अमित रावत, प्रकाश पाठक सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से भी शोक सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के छात्रों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही पूर्व क्रिकेटर अजीत वाडेकर के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर अकादमी के निदेशक गिरीश मेलकानी, क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल, धीरेंद्र डालाकोटी, नरेंद्र पंत मौजूद रहे। इधर, एबीवीपी की ओर सेन एबीवीपी कार्यालय व बुद्ध पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद, जिला संगठन मंत्री अरुण राही, नगर विस्तारक शिवम पांडे, नगर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महिला कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा, कुलदीप कुल्याल, शिवानी जोशी, सोनम आदि शामिल रहे।