नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर दिल्ली में होगी बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर परसों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक होगी। उसमें पांचों सांसद भी शामिल रहेंगे। दिल्ली में सांसद सहित करीब 20 से 25 पदाधिकारी रहेंगे।
रामनगर (नैनीताल)। आज ढिकुली गांव स्थित रिसोर्ट में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर परसों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक होगी। उसमें पांचों सांसद भी शामिल रहेंगे। दिल्ली में सांसद सहित करीब 20 से 25 पदाधिकारी रहेंगे।
आज सुबह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राष्ट्रीय सचिव त्रिवेन्द्र सिह रावत ने किया। इस सत्र में प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बैठक में नेता प्रतिपक्ष के चयन का कोई एजेंडा नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर परसों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक होगी।
बता दें कि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी का फोकस 2017 के चुनावों पर है। प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी पदाधिकारियों से उनकी राय ले रहे हैं। केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने एवं राज्य की विफल नीतियों को उजागर कर 2017 में इसका लाभ लेने के सबको एकजुटता से काम करना चर्चा का मुख्य बिंदु बना है। पदाधिकारियों ने सुझाव रखा कि जनचेतना रैली के बाद कांग्रेस को जन संवाद रैली के लिए मजबूर होना पड़ा।
पढ़ें:-देश में मांस निर्यात पर लगे प्रतिबंध