विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

pithoragarh by election मयूख महर के इंकार से कांग्रेस के सामने नए चेहरे की चुनौती

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 03 Nov 2019 01:41 PM (IST)

पिथौरागढ़ उप चुनाव में मयूख महर के चुनाव लडऩे से इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश का संकट पैदा हो गया है।

pithoragarh by election मयूख महर के इंकार से कांग्रेस के सामने नए चेहरे की चुनौती
pithoragarh by election मयूख महर के इंकार से कांग्रेस के सामने नए चेहरे की चुनौती

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ उप चुनाव में मयूख महर के चुनाव लडऩे से इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश का संकट पैदा हो गया है। अभी तक दावेदारी कर रहे प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त्त जोशी के बयानों से यह स्पष्ट हो रहा है।

वित्त्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त पड़ी पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भाजपा के अनुसार उनका टिकट तय हो चुका है। पूर्व में भाजपा की तरफ से स्व. प्रकाश पंत के अनुज भूपेश पंत का नाम चल रहा था, लेकिन अंत में अचानक चंद्रा पंत का नाम तय हो गया। कांग्रेस के सम्मुख पिथौरागढ़ विस सीट में प्रत्याशी का संकट बना है। हालांकि  इस क्षेत्र में कांग्रेस के पास मजबूत नेता के रू प में मूयख महर का नाम था। कनालीछीना और पिथौरागढ़ से विधायक रह चुके मयूख महर की छवि एक ईमानदार और कर्मठ नेता के रू प में है। वह पूरे जिले में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं।

इधर भाजपा द्वारा दिवंगत नेता प्रकाश पंत की पत्नी को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा अब प्रचार में जुटने जा रही है। वहीं कांग्रेस के सम्मुख अब प्रत्याशी चयन एक विकट समस्या बन चुकी है। मयूख महर का कहना है कि पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी वह पूरा सहयोग करेंगे। वहीं दूसरी तरफ उनके नहीं लडऩे पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त्त जोशी , वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह बोहरा ने दावेदारी की थी। इधर प्रदेश प्रवक्ता के बयान से स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस उन्हें प्रत्याशी नहीं बना रही है। भाजपा के पास इस समय सहानुभूति का भरोसा है। जिसे देखते अब कांग्रेस इस चुनाव को कितनी गंभीरता से लेती है वह प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद स्पष्ट होगी।

प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त्त जोशी ने कहा कि मयूख महर हमारे सर्वमान्य नेता हैं सभी कांग्रेसजन उनके चुनाव लडऩे की प्रतीक्षा में थे। उनसे चुनाव लडऩे का आग्रह किया गया परंतु उनके द्वारा अनिच्छा गई है। श्री जोशी ने कहा है कि उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात हुई उनकी बातों से आभास हो रहा है कि उपचुनाव में पार्टी नेतृत्व किसी अन्य को उनसे योग्य उम्मीदवार के रू प में मानती है। उन्होंने कहा कि वह विगत 40 वर्षों से अधिक समय तक पार्टी की सेवा की है । वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उस फैसले के साथ रहूंगा।

प्रांतीय प्रवक्ता पांडेय ने की दावेदारी

कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता भुवन पांडेय ने आज विधानसभा उपचुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत किया। पांडेय ने कहा कि वे पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं। तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। संगठन चलाने का उन्हें लंबा अनुभव रहा है। पार्टी के युवा कार्यकर्ता उनके समर्थन में हैं। उन्होंने पार्टी के हर संघर्ष में बढ़चढ़ कर भागीदारी की है। पूर्व विधायक महर ने भी युवाओं को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है, ऐसे में विधायक पद के लिए उनका दावा स्वाभाविक है। पार्टी ने फिलहाल उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।