विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी की वाइन शॉप में लगी भीषण आग: 8 करोड़ का नुकसान, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Tue, 02 Jun 2026 11:33 AM (IST)

हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर एक वाइन शॉप में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे दुकान और गोदाम जलकर ...और पढ़ें

आग बुझाती दमकल के कर्मी।

आग बुझाती दमकल के कर्मी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया चौराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान व ऊपरी मंजिल में स्थित गोदाम उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं देखकर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने रात दो बजे दमकल विभाग को सूचना दी। सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पाया गया।

शार्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान

पुलिस के अनुसार मल्ला गोरखपुर निवासी राजेंद्र पाल की तिकोनिया में वाइन शॉप है । शार्ट सर्किट के चलते देर रात करीब दो बजे अचानक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में भारी मात्रा में रखे शराब के स्टाक में आग लग गई , जिसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

तीन दमकल वाहनों ने पाया काबू, देर रात दो बजे मिली दमकल को सूचना

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। सुबह लगभग साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। प्रारंभिक आकलन के अनुसार घटना में करीब आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर

बाल-बाल बची आसपास की दुकानें

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास स्थित कई दुकानें भी इसकी जद में आने वाली थीं, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की दुकानें जलने से बाल-बाल बच गईं।

आबकारी टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ ही आबकारी टीम भी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

दमकल विभाग के एसएसओ एमपी सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कहा कि अगर समय रहते सूचना मिल जाती है काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सकता था। टीम ने आसपास की दुकानों को जलने से बचा लिया है।