एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बेहतर बनाएं
पर्यावरण संरक्षण को लेकर दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' अभियान का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है।
By Edited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 05:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पर्यावरण संरक्षण को लेकर दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे 'पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं' अभियान का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है। अभियान के चौथे दिन यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरटीओ रोड के छात्र-छात्राओं ने पौंधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए समारोह में यूनिवर्सल स्कूल के निदेशक सुनील जोशी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कहा कि हर साल बरसात में सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे हमारे भीतर पर्यावरण के प्रति जुड़ाव पैदा होगा। प्रधानाचार्य मंजू जोशी ने कहा पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। पौंध लगाने और उन्हें पानी देने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान शिक्षक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। ::::::::::: पर्यावरण संरक्षण के प्रति दैनिक जागरण ने सराहनीय पहल की है। इससे समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जाएगा और लोग आगे आएंगे। - सुनील जोशी, निदेशक ::::::::::: सामाजिक चेतना के ऐसे अभियान जरूरी हैं। दैनिक जागरण ने सामाजिक सरोकारों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। - मंजू जोशी, प्रधानाचार्य ::::::::::: जागरण अभियान का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा। इससे एक-दूसरे में पर्यावरण के प्रति जुड़ाव पैदा होगा। सभी को पौधे लगाने चाहिए। - सूरज कोठारी, छात्र ::::::::::: पेड़-पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। जंगल लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में पौधरोपण के लिए सभी लोग आगे आएं। - नेहा धारियाल, छात्रा ::::::::::: शहर में तेजी से पेड़ कट रहे हैं। जब नए पौधे तैयार नहीं होंगे तो गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। सभी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आने आना होगा। - एचएस बोरा, शिक्षक ::::::::::: बच्चों के लगाए पौधे उनकी आंखों के सामने बड़े होंगे। ऐसे में पर्यावरण के प्रति बच्चों का रिश्ता कायम होगा। जागरण की शानदार पहल। - डीसी तिवारी, शिक्षक ::::::::::: पौधे लगाकर काफी अच्छा लगा। आगे भी पौधे लगाएंगे। सभी को अपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। तभी पर्यावरण संरक्षित रहेगा। - दिशा नेगी, छात्रा ::::::::::: जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे पर्यावरण उतना ही संरक्षित होगा। पेड़ लगाने के साथ उनकी नियमित देखरेख करनी भी जरूरी है। - नेहा बसेड़ा, छात्रा ::::::::::: तमाम निर्माण कार्यो के लिए हर साल कई पेड़ काटे जाते हैं। अधिक से अधिक पौंध लगाकर ही इसकी भरपाई की जा सकती है। - मयंक धानिक, छात्र ::::::::::: पौधे जीवन का आधार हैं। इन्हें संरक्षित करना भी सभी का दायित्व है। दैनिक जागरण के अभियान का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लगा। - दीपक सुयाल, छात्र
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें