Move to Jagran APP

मैथिली ठाकुर ने कुमाऊंनी मांगलिक गीत को दी आवाज, वायरल हुआ गीत

जासं हल्द्वानी देश की उभरती युवा गायिका मैथिली ठाकुर ने कुमाऊंनी मांगलिक गीत सुवा रे सुवा बनखंडी सुवा को आवाज दी है। यूट्यूब पर जारी इस गीत को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 02:10 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:14 AM (IST)
मैथिली ठाकुर ने कुमाऊंनी मांगलिक गीत को दी आवाज, वायरल हुआ गीत
मैथिली ठाकुर ने कुमाऊंनी मांगलिक गीत को दी आवाज, वायरल हुआ गीत

जासं, हल्द्वानी : देश की उभरती युवा गायिका मैथिली ठाकुर ने कुमाऊंनी मांगलिक गीत सुवा रे सुवा बनखंडी सुवा को आवाज दी है। यूट्यूब पर जारी इस गीत को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। भोजपुरी गीत, भजन आदि गाने वाली मैथिली ने गीत को सुरीली आवाज में गाया है। मैथिली के साथ उनके भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर वाद्य यंत्रों के साथ संगत करते दिख रहे हैं।

prime article banner

लेखक और संस्कृति कर्मी जुगल किशोर पेटशाली ने बताया कि यह गीत मांगलिक अवसरों पर गाया जाता है। सुवाल पथाई के समय सबसे पहले इसी गीत को गाया जाता है। जिसमें विवाहित बेटियों को निमंत्रण दिया जाता है। सुवा यानी तोता प्रतीक बनकर विवाहित बेटियों के घर जाता है। गीत में सुवा कहता है-नौ नि जांणन, गौ नि जांणन, कै घरो, कै नारी न्यूंत दियोल। अर्थात मैं गांव-घर और नारी को नहीं जानता। मैं कैसे किसी को निमंत्रण दूंगा। तब तोते को बताया जाता है, अयोध्या गौं छ, रामी चंद्र नौ छ, तैकि नारी क सीता नौं छ। जा सुवा तै घर, तै नारी कैं न्यूंत दिया। यानी अयोध्या नगरी में राम चंद्र की नारी देवी सीता को निमंत्रण देना। इसी तरह अन्य देवताओं को आमंत्रित किया जाता है। पेटशाली बताते हैं कि गीत की शब्दावली गंगोलीहाट के आसपास की है। इससे प्रतीत होता है कि किसी पंडित ने गीत रचा होगा। जानिए कौन है मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर उभरती गायिका हैं। जिन्होंने 2017 में राइजिंग स्टार सिंगिंग शो में सीजन वन में भाग लिया था और शो की फाइनलिस्ट थी। मैथिली इसी शो से करोड़ों भारतीयों के दिल में जगह बना चुकी थी। मैथिली का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी के बेनीपट्टी में हुआ था। संगीत की शौकीन मैथिली ठाकुर ने सबसे पहले जी टीवी में प्रसारित होने वाले लिटिल चैंप्स रियलिटी शो में प्रतिभाग किया था। जिसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल जूनियर में प्रतिभाग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.