Move to Jagran APP

बागेश्‍वर में नाबालिग से दुराचार करने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जानि‍ये क्‍या था मामला

कांडा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार लोगों का डीएनए जांच को भेजा था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 08:09 AM (IST)
बागेश्‍वर में नाबालिग से दुराचार करने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जानि‍ये क्‍या था मामला
बागेश्‍वर में नाबालिग से दुराचार करने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जानि‍ये क्‍या था मामला

बागेश्वर, जेएनएन: कांडा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चार लोगों का डीएनए जांच को भेजा था। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार नाबालिग बेटी के गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसके ही पिता ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस मृतका के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मृतका के गर्भवती होने पर पुलिस ने चार संदिग्धों का डीएनए जांच को भेजा। इसके कुछ दिनों बाद मृतका के दादा ने पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस की जांच का एंगल बदल गया और हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया। शनिवार को डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म आरोपित शंकर को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया है। 

ये है घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार मृतका अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। गत 7 जुलाई को लड़की के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। जिसके बाद आपसी कहासुनी हुई और 8 जुलाई को नाबालिग की मौत हो गई थी। परिजनों ने लोकलाज के भय से उसका शव दफना दिया। पुलिस ने मृतका की माता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 306 व पोक्सो अधिनियम 5(एल)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दफन नाबालिग का शव निकाला और पोस्टमार्टम किया और दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ। 

हत्यारोपी पिता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद चार संदिग्धों का डीएनए जांच को सैंपल लिए गए थे। जिसमें एक सैंपल मैच कर गया और शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। -रचिता जुयाल, पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.