Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के सुर बदले, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा विधायक संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटने के बाद तीखी बयानबाजी करने वाली पूर्व विधायक सरिता आर्य के अब सुर बदल गए हैं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में लौटे दोनों ही सदस्यों का वह स्वागत करती हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:32 AM (IST)
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के सुर बदले, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के सुर बदले, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

नैनीताल, जागरण संवाददाता : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा विधायक संजीव आर्य के भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटने के बाद तीखी बयानबाजी करने वाली पूर्व विधायक सरिता आर्य के अब सुर बदल गए हैं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में लौटे दोनों ही सदस्यों का वह स्वागत करती हैं। बीते दिनों आवेश में आकर वह अधिक बोल गई थीं, मगर चुनाव लड़ने के लिए उनकी दावेदारी पक्की है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेते हुए किसी भी सीट से उन्हें चुनाव लड़ाए, मगर वह चुनाव जरूर लड़ेंगी।

loksabha election banner

शंखनाद के लिए नैनीताल से भी जाएंगे कांग्रेसी

हल्द्वानी में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस की जनसभा को सफल बनाने के लिए शनिवार को नैनीताल में नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल की अध्यक्षता में तल्लीताल स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जनसभा में नैनीताल से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता हल्द्वानी कूच करेंगे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मुन्नी तिवारी, हिमांशु पांडे, भावना भट्ट, मंजू बिष्ट, कैलाश अधिकारी, धीरज बिष्ट, ललित मोहन, रोहित कुमार, नीरज आर्य, कमलेश तिवारी, धर्मेद्र राणा, सुनील मेहरा, पवन जाटव, सुखदीप आदि मौजूद रहे।

भवाली में भी कांग्रेसियों ने की बैठक

भवाली में भी कांग्रेसियों ने बैठक की। इस दौरान नगर अध्यक्ष हितेश साह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटीं। यहां सुजान सिंह रजवार, तरुण साह, खष्टी बिष्ट, संजय जोशी, हरेन्द्र आर्य, पुष्पेश पांडे, इरदीश खान, अफसर अली, आनंद सिंह बिष्ट, नितिन कुमार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.