Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पंचतत्व में विलीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी उर्फ परु ली दीदी (91) का निधन हो गया है। धारचूला में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 08:10 PM (IST)
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पंचतत्व में विलीन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पंचतत्व में विलीन

धारचूला (पिथौरागढ़) : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी उर्फ परु ली दीदी (91) का निधन हो गया है। धारचूला में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। धारचूला नगर के घटधार वार्ड में रहने वाली 91 वर्षीय पार्वती देवी ऊर्फ परु ली दीदी ढाई माह से बीमार थीं। एक माह पूर्व उनके छोटे भाई महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी धारचूला उनके आवास पर पहुंचे थे। तब उन्होंने दीदी को साथ चलने और वहां उपचार कराने की बात कही। पार्वती देवी ने अपना अंतिम समय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन धारचूला में ही बिताया और अब वह अंतिम सांस भी धारचूला में ही लेना चाहती हैं। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें दस दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके छोटे भाई नंदन सिंह कोश्यारी और उनका परिवार उनकी देखभाल कर रहे थे।

prime article banner

शुक्रवार की देर सायं उन्होंने जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम इच्छा को देखते हुए उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को धारचूला पहुंचाया गया। काली नदी तट पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में पार्वती देवी के भाई नंदन सिंह कोश्यारी, मनीष कोश्यारी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी मौजूद थे। निधन के शोक में रविवार को धारचूला बाजार बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी का निधन, कई दिनों से थीं बीमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.