Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी उर्फ परुली दी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह दो माह से बीमार चल रही थीं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 10:13 AM (IST)
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी का निधन, कई दिनों से थीं बीमार
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

पिथौरागढ़, जेएनएन : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी उर्फ परुली दी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह दो माह से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार देर शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी खड़ायत ने बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की दीदी पार्वती देवी (91) दस दिन से अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार देर शाम उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

loksabha election banner

दो माह पूर्व पार्वती देवी घर पर ही सीढिय़ों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद परिजनों ने उनका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। पिछले एक माह से उनका धारचूला स्थित आवास पर ही उपचार चल रहा था। दस दिन पूर्व ही परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। एक माह पूर्व भैयादूज पर राज्यपाल कोश्यारी अपनी दीदी से मिलने धारचूला आए थे। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की आठ बहनें व तीन भाई हैं। परुली दी चौथे नंबर की बहन थीं। वह धारचूला में रहकर बुनाई का काम करते हुए कपड़ों की दुकान चलातीं थीं।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने निराश्रित महिलाओं को बनवाया घर nainital news


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.