Move to Jagran APP

पर्यटन मंत्री बोले, देहरादून से पिथौरागढ़ तक बनेगा महाभारत सर्किट

देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को सरकार गंभीरता से काम कर रही है। कई योजनाओं पर काम चल रहा और इनमें से कुछ धरातल पर उतर चुकी हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 06:09 PM (IST)
पर्यटन मंत्री बोले, देहरादून से पिथौरागढ़ तक बनेगा महाभारत सर्किट
पर्यटन मंत्री बोले, देहरादून से पिथौरागढ़ तक बनेगा महाभारत सर्किट

पिथौरागढ़, जेएनएन : देवभूमि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। कई योजनाओं पर काम चल रहा और इनमें से कुछ धरातल पर उतर चुकी हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन सरकार की आमदनी में बढ़ोतरी के साथ ही साथ बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

prime article banner

यह बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने लंदन फोर्ट का शुभारंभ करने के बाद पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक महाभारत सर्किट का विकास किया जा रहा है। इस सर्किट में उन तमाम स्थानों को जोड़ा जाएगा जिनका संबंध महाभारत काल से रहा है। इसके अलावा कुमाऊं के 12 और गढ़वाल के 12 मां भगवती मंदिरों को आपस में जोडऩे की योजना है। कुमाऊं और गढ़वाल में स्थित भगवान शिव और भगवान विष्णु के दो-दो मंदिरों को जोड़कर पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा को राज्य की बड़ी धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि गुफा के भीतर श्रद्धालुओं की आसान पहुंच के साथ ही गुफा के भीतर आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए योजना बनाई जा रही है। इस क्षेत्र में स्थित सात अन्य गुफाओं को विकसित करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि मदकोट के गर्म जल स्रोतों को विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी योजना बनाई जा रही है। प्रदेश में पांच हजार होम स्टे तैयार कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे और पिथौरागढ़ जिले के जौलजीवी को रिवर राफ्टिंग सेंटर और इको टूरिज्म एंड डेवलपमेंट सेंटर के रू प में विकसित किए जाने की जानकारी उन्होंने दी। वार्ता के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : जमरानी बांध के लिए गडकरी से मिले कोश्यारी, आपत्ति दूर करने की उठाई मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.