Move to Jagran APP

पत्नी को खुदकुशी के लिए विवश करने वाले फेसबुक प्रेमी को रुद्रपुर पुलिस ने गुजरात से दबाेचा

अंजलि से एक साल पहले रितेश साहनी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे। जब भी उसका पति बाहर जाता तो वह उसके घर बंगाली कालोनी किच्छा आ जाता था।

By JagranEdited By: Skand ShuklaPublished: Tue, 27 Sep 2022 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:57 PM (IST)
पत्नी को खुदकुशी के लिए विवश करने वाले फेसबुक प्रेमी को रुद्रपुर पुलिस ने गुजरात से दबाेचा
रिलेशनशिप में बदल गई थी फेसबुक पर हुई पहचान, पहचान छिपाने के लिए मुड़वा लिया था सिर

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : ऊधमसिंहनगर पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित प्रेमी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित बेहद शातिर हैं और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपना सिर भी मुड़वा लिया था। बाद में पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि 25 जुलाई को किच्छा में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में 27 जुलाई को मृतका के पति बंगाली कालोनी किच्छा निवासी मनोज कुमार शर्मा ने तहरीर सौंपते हुए रितेश साहनी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

इस पर जांच एसआइ बसंत कुमार को सौंप दी गई थी। जिसके बाद सीओ सितारगंज ओमप्रकाश और निरीक्षक किच्छा धीरज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम रितेश साहनी की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान रितेश की मोबाइल लोकेशन मुंबई में मिली। जहां पुलिस टीम पहुंची तो फिर उसकी लोकेशन वापी जिला बल्साड़ गुजरात में मिली।

जिसके बाद पुलिस टीम गुजरात के वापी थाना डुगरी जिला बल्साड़ पहुंची और ग्राम हालपुर थाना बासडिह जिला बलिया उत्तर प्रदेश निवासी रितेश साहनी पुत्र पंचदेव साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पूछताछ में रितेश साहनी ने बताया कि मृतका अंजली शर्मा उर्फ मुन्नी शर्मा उसके गांव के पास सिमरी की रहने वाली थी।

फेसबुक से हुई दोस़्ती, रिलेशनशिप में रहते थे साथ

अंजलि से एक साल पहले रितेश साहनी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रह रहे थे। जब भी उसका पति बाहर जाता तो वह उसके घर बंगाली कालोनी किच्छा आ जाता था। 15 जुलाई 2022 को अंजलि अपने घर किच्छा से दिल्ली आई। उस रात दोनों नोएडा के एक होटल में रुके।

साथ रहने से इनकार करन पर अंजली ने की खुदकुशी

दूसरे दिन अंजलि से उसका मन मुटाव हो गया और वह वापस अपने घर किच्छा आ गई। इस दौरान उसने अंजलि को साथ रहने से इंकार कर दिया था, जिस पर उसने 25 जुलाई को आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही वह डर गया और भागकर मुंबई आ गया। 10-15 दिन तक रहने के बाद वह गुजरात आया और अपनी पहचान छिपाकर रहने लगा। इसके लिए उसने अपना सिर भी मुड़वा लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.