Move to Jagran APP

तेंदुए ने एक और व्यक्ति को बनाया शिकार, डेढ साल में सात लोगों की ले चुका है जान

नैनीताल जिले में चार दिन के अंदर फतेहपुर रेंज के जंगल में तेंदुए ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। टंगर निवासी महिला के बाद अब बजूनिया हल्दू निवासी अधेड़ का शव भी जंगल से बरामद हुआ है। रविवार सुबह 11 बजे से वह लापता था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:08 AM (IST)
तेंदुए ने एक और व्यक्ति को बनाया शिकार, डेढ साल में सात लोगों की ले चुका है जान
तेंदुए ने एक और व्यक्ति को बनाया शिकार, डेढ साल में सात लोगों की ले चुका है जान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नैनीताल जिले में चार दिन के अंदर फतेहपुर रेंज के जंगल में तेंदुए ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। टंगर निवासी महिला के बाद अब बजूनिया हल्दू निवासी अधेड़ का शव भी जंगल से बरामद हुआ है। रविवार सुबह 11 बजे से वह लापता था। लगातार हो रही इन घटनाओं की वजह से वन विभाग के प्रति ग्रामीणों का आक्रोश भी बढ़ रहा है।

loksabha election banner

बजूनिया हल्दू निवासी नत्थू लाल रविवार सुबह 11 बजे घर से जंगल की और घास लेने गया था। मगर घर नहीं लौटा। जिसके बाद स्वजनों ने मुखानी पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए पहले खुद ढूंढने को कह दिया। जिसके बाद से परिवार के लोग और ग्रामीण खुद खोजबीन में जुटे थे।

स्थानीय ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने बताया कि आज सुबह जंगल से नत्थू लाल का शव बरामद हो गया। साई मंदिर से एक किमी जंगल के भीतर लाश मिली है। वहीं, ग्रामीणों का इलाके में वन्यजीवों का आतंक लंबे समय से है। कई बार अफसरों को ज्ञापन देने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई गई। फसल बर्बाद करना और पालतू मवेशियों को उठा ले जाना आम बात थी। मगर इस घटना से लोगों को काफी डरा दिया है।

डेढ़ साल में 20 किमी दायरे में सात मौत

गुरुवार को टंगर निवासी नंदी सनवाल का शव जंगल में साढ़े तीन किमी अंदर मिला था। नत्थू का शव एक किमी अंदर मिला। पिछले डेढ़ साल में आपस में सटी फतेहपुर और मनोरा रेंज में सात लोग तेंदुए के हमले में जान गंवा चुके हैं। बीस किमी के दायरे में ही सब घटनाएं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.