भवाली के बीच बाजार घुसा तेंदुआ, दहशत
नगर में देर रात बीच बाजार में गुलदार के घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया।
By Edited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 09:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भवाली : नगर में देर रात बीच बाजार में गुलदार के घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिस वक्त दुलदार बाजार में घुसा उस वक्त नन्दा देवी सास्कृतिक मंच में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। गनीमत रही दुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी भय का माहौल है। मंगलवार देर रात नगर के नन्दा देवी सास्कृतिक मंच पर माया उपाध्याय के गीतों पर लोग झूम रहे थे। इसी बीच मंच से कुछ ही दूरी पर न्यू मार्केट में अचानक तेंदुए के घुस जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया है। गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया। स्थानीय दुकानदारों इसकी सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची वन कर्मियों ने काफी देर तक तेंदुए की खोज की, लेकिन वह नहीं मिला। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की माग की है। वहीं वन रेंजर का कहना है कि तेंदुआ भटकते हुए बाजार में घुस गया होगा। महिला पर गुलदार ने किया हमला सोमेश्वर (अल्मोड़ा): गुलदार के आतंक से परेशान नैनोली गांव में आदमखोर ने फिर एक महिला पर हमला कर दिया। मंगलवार की शाम गांव की मोहनी देवी घर के बाहर कुछ काम कर रही थीं, तभी अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। गुलदार के हमले में महिला के हाथ और पैर में दांतों के निशान हैं। गुलदार के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें